Hansi Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Hansi Murder Case: हांसी में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई
Hansi Murder Case: हांसी। हांसी के फव्वारा चौक क्षेत्र में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावर महज कुछ सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। Hansi News

फायरिंग के दौरान एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान कपिल (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जींद जिले के डालमवाला गांव का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से हांसी में रेड जिम का संचालन कर रहा था। हाल ही में उसने अपना जिम क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास शिफ्ट किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कपिल सुबह अपने जिम के लड़के-लड़कियों को वार्म-अप करवा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने सफेद टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक से उतरते ही हमलावर ने बेहद नजदीक से कपिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लगभग पांच सेकेंड में करीब दस राउंड फायर किए गए, जिनका निशाना मुख्य रूप से कपिल का सिर और पीठ थे। Hansi News

फायरिंग में कपिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि पास में वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रा लगने से घायल हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद युवक इधर-उधर भाग गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत बाइक पर फरार हो गए। उनके जाने के बाद मौजूद युवकों ने घायल कपिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल ने कुछ समय पहले ही अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी फिलहाल विवाह को लेकर किसी विवाद से इनकार किया है। Hansi News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईए और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 11 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात पूरी योजना और रेकी के बाद अंजाम दी गई है, क्योंकि कपिल प्रतिदिन इसी स्थान पर युवाओं को वार्म-अप करवाता था और हमलावर सीधे उसी तक पहुंचे।

मौके पर पहुचें डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा बदमाशों के फरार होने के रूट का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद हांसी शहर में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। Hansi News