Kukranwali News - Sach Kahoon Hindi

जांडवाला-नूरकी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य
कुकड़ांवाली (सच कहूँ/मोहर सिंह)। Fatehabad News: क्षेत्र के गांव जांडवाला से नूरकी तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया और गुणवत्ता की जांच की मांग की। ग्रामीणों विनोद सिहाग, हनुमान, सुरेंद्र, मोनू, सोनू, आत्मप्रकाश, राकेश, मुकेश, संजय और कमल ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क की परत टूटती हुई दिखाई दे रही है।

उनका आरोप है कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उनका कहना है कि जब तक गुणवत्ता को लेकर संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे निर्माण कार्य पर नजर बनाए रखेंगे।

निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा निर्माण: ठेकेदार

ठेकेदार राजेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को किसी प्रकार की शिकायत या परेशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा। विभाग के अधिकारी (जेई) संजय पूनियां ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।