PTET Exam 2026 - Sach Kahoon Hindi

PTET Exam 2026: सात परीक्षा केन्द्रों पर होगी पीटीईटी-2026 परीक्षा, 2906 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
PTET Exam 2026: हनुमानगढ़। जिले में पीटीईटी-2026 परीक्षा का आयोजन रविवार, 14 जून को जिला मुख्यालय स्थित 7 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 2906 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला समन्वयक प्रो. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा। Hanumangarh News

सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रो. अहरोदिया ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड में नाम अथवा जन्मतिथि में भिन्नता है, उन्हें सेकेंडरी परीक्षा की अंकतालिका भी साथ लानी होगी। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो उड़नदस्तों का गठन किया गया है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो से चार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना करते हुए पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। Hanumangarh News

तीन घंटे की अवधि से पहले नहीं छोड़ सकेंगे परीक्षा कक्ष

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जितेन्द्र बठला ने बताया कि अभ्यर्थी ओएमआर शीट भरने के लिए केवल नीले या काले रंग की पारदर्शी स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन ही साथ लेकर आएं। अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ लाने की अनुमति होगी। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, घड़ी, कागज, चिट अथवा किसी भी प्रकार की अन्य गैरकानूनी सामग्री ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद तीन घंटे की अवधि पूर्ण होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी प्रश्न पत्र बुकलेट तथा ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, सुझाव अथवा शिकायत के लिए अभ्यर्थी जिला समन्वयक कार्यालय के दूरभाष नम्बर 9461372510 एवं 8696808944 पर संपर्क कर सकते हैं। Hanumangarh News