Environmental Conservation - Sach Kahoon Hindi

जन्मदिन बना पर्यावरण संरक्षण का उत्सव, छात्रा ने पौधारोपण कर पेश की मिसाल
Environmental Conservation: हनुमानगढ़। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने की दिशा में श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी की ओर से एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की एमसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा रमनदीप कौर ने शनिवार को अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए केक काटने की बजाय विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। Hanumangarh News

इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी छात्र-छात्राओं से जीवन के विशेष अवसरों को समाज और प्रकृति के हित में समर्पित करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि युवा पीढ़ी अपने व्यक्तिगत उत्सवों को प्रकृति से जोड़कर मनाने की पहल करती है तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण जैसे कार्य न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी देते हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

इस मौके पर छात्रा रमनदीप कौर ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलवंत सिंह सहित विक्रम मंगवाना, सुमित गर्ग, मनमीत कौर, राजविन्द्र सिंह, एग्रीकल्चर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकित तथा विष्णु मौजूद रहे। Hanumangarh News