Traffic Rules - Sach Kahoon Hindi
नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन सीज
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। अभियान के दौरान टाउन-जंक्शन रोड, रेलवे स्टेशन रोड तथा धानमंडी रोड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा 185 के तहत तीन कारों को सीज किया गया। वहीं बिना नम्बर के चल रहे तीन दुपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। कुछ वाहनों पर अवैध एलईडी लाइटें भी लगी पाई गईं।
यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने वाहन चालकों को दुपहिया चलाते समय हेलमेट और चौपहिया चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने और ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी। अनिल चिन्दा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन सीज कर चालान न्यायालय में भेजा जाता है, जहां अधिकतम 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं बिना नम्बर या अधूरे कागजात वाले वाहनों पर इससे भी अधिक जुर्माना लग सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने किया जागरूक, ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की अपील
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: क्रिटिकल कॉरिडोर(सीसी) टीम के द्वारा कस्बे के कांधला तिराहे पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद रहे।
टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई दुर्गपाल सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरटेक सावधानी से करें और पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को नियमों का पालन कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल नीरज वर्मा व बोरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस ने काटे 7 स्कूली बसों के चालान, एक इंपाउंड
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, बसों में फर्स्ट एड, कैमरे व अग्निशामक यंत्र अनिवार्य
Traffic Police: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को चलाए गए अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाली 7 स्कूली बसों के चालान किए गए, जबकि एक बस को गंभीर खामियों के चलते इंपाउंड कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। Sirsa News
टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों की गहन जांच की। इस दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। जांच के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता की भी जांच की गई। कई बसों में इन जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई, जिस पर पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी।
इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर चढ़ाने-उतारने और ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने यह भी कहा कि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना, रेड लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करना या सफेद लाइन से आगे वाहन रोकना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। Sirsa News
डबवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 500 लोगों के काटे चालान
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस डबवाली लगातार सख्ती बरत रही है। बीते सप्ताह ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरस्पीड, ड्रंकन ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग के 35, बिना नंबर प्लेट 25, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 168 और ओवरस्पीड के 105 चालान किए गए। Sirsa News
वहीं शराब पीकर वाहन चलाने पर 4, लेन चेंज ड्राइविंग के 51 और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 42 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा भारतमाला रोड व राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वाले 132 भारी वाहनों को भी रडार पर लिया गया। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाए गए। अनऑथराइज्ड लाइट का प्रयोग करने वाले 30 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। स्कूल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों की भी चेकिंग की गई।
इस दौरान फिटनेस, बीमा, लाइसेंस व फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई और अनियमितता मिलने पर 4 बसों के चालान किए गए। ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। Sirsa News
यातायात नियम तोड़ने वालों 209 चालकों पर की गयी कड़ी कार्रवाई
पौड़ी (एजेंसी)। Uttarakhand Traffic Police: उत्तराखंड में पौड़ी जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा प्रतिदिन सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों (श्रीनगर-05, कोटद्वार-02, यातायात कोटद्वार-03) के वाहन मौके पर सीज किए गए तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। Pauri News
इसके अतिरिक्त हेलमेट न पहनना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कुल 75 वाहन चालकों (श्रीनगर-09, पौड़ी-04, यातायात श्रीनगर-05, कोटद्वार-22, यातायात कोटद्वार-14, कालागढ-02, लक्ष्मणझूला-12, सतपुली-03, लैन्सडाउन-03 एवं महिला थाना श्रीनगर-01) के विरुद्ध चालानी/वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 134 अन्य वाहन चालकों का चालान कर उन्हें भविष्य में नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार पौड़ी पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में 12वां जाट समाज युवक–युवती परिचय सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न
E-Rickshaw Driver Fined: ई-रिक्शा चालकों को स्टंट पड़ा महंगा, 30,500 रुपए का कटा चालान
नोएडा (ब्यूरो)। Noida News: नोएडा के सदरपुर इलाके में तीन ई-रिक्शा चालकों के सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में ई-रिक्शा चालक न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, बल्कि लोगों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 23 सेकंड का है, जिसमें तीन ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दो चालक अपने ई-रिक्शा को खतरनाक तरीके से चला रहे हैं और उनकी रफ्तार भी काफी तेज है। Traffic Rules
इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक और राहगीर भी मौजूद हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इनके ही किसी साथी ने शूट किया और सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों ने नाराजगी जताई और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ 30,500 रुपए का चालान किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा और चालकों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। Traffic Rules
यह भी पढ़ें:– Earth: ताकि धरती बची रहे और हम जीव-जंतु भी
नाबालिग वाहन चलाने पर यातायात पुलिस सख्त
सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। सड़कों पर सरपट वाहन दौड़ाने वाले नाबालिग चालकों पर पुलिस सख्त हो गई है। सरसा और ग्रामीण इलाकों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब जिला यातायात पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर भी एक्शन लेने का निर्णय लिया है। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन का एक्सीडेंट किए जाने पर उनके अभिभावकों पर अब प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। Traffic Rules
जिला यातायात पुलिस की इस सख्ती के पीछे जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के वे निर्देश हैं जिसमें उन्होंने यातायात हादसों को रोकने के लिए नाबालिगों के खिलाफ पूरी सख्ती कर दी है। दरअसल शहर व ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहनों को चलाया जाता है और अधिकांशत: वे एक्सीडेंट भी कर देते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर ट्रैफिक अभियान को सख्ती से चलाने के निर्देश दिए थे जिसमें उन्होंने नाबालिग वाहन चालकों से लेकर पुलिस-प्रेस तक के स्टिकर लगाकर चलने वालों पर भी सख्ती करने के आदेश जारी किए हैं।
नाबालिगों की स्थिति बेहद संवेदनशील: शमशेर | Traffic Rules
जिला यातायात प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि यातायात की स्थिति काफी संवेदनशील है। स्थिति की गंभीरता को यूं समझा जा सकता है कि नाबालिगों को उनके अभिभावक ही दोपहिया वाहन थमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल और कोचिंग पर जाने के लिए स्कूली विद्यार्थी स्कूटी, बाइक व कार तक चलाते हैं, जबकि कानून के अनुसार 18 साल की उम्र के बाद ही वाहन चलाने की इजाजत है। इसके बावजूद 13 साल तक के बच्चों को भी तेजी से वाहन दौड़ाते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश नाबालिग बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी नहीं है। न ही ये बच्चे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाते हैं। स्कूल या कोचिंग के लिए जाते समय तो दोपहिया वाहन पर तीन से चार बच्चे तक चढ़ जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में सबसे अधिक दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
अभिभावक खुद करवाएं नियमों की पालना | Traffic Rules
जिला यातायात प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि सख्ती के लिहाज से अब यदि नाबालिग द्वारा कोई दुर्घटना की तो ऐसी स्थिति में पुलिस अभिभावकों पर भी केस दर्ज करेगी। इन विपरीत स्थितियों से बचने के लिए आवश्यक है कि स्वयं अभिभावक खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अपने बच्चों से भी पालन करवाएं।
सरसा पुलिस ने पेट्रोल पंप से कार में तेल भरवा कर फरार हुए दो युवक धरे
Traffic Rules: सावधान हो जाएं ये वाहन चालक! अब पुलिस करेगी वाहन जब्त!
Traffic Rules: हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। पुलिस उन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो चालान कटने पर उसे लंबे समय तक नजर अंदाज करते है। हांसी पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की है। पुलिस ने 8 वाहनों को जब्त किया है। इन्हें यातायात नियमों की अवहेलना करने पर रुकवाया गया और यातायात नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इनका चालान किया गया। दस्तावेज जांचने पर पता चला कि इनका पहले चालान हो चुका है जो इन्होंने अब तक उसे नजर अंदाज करते हुए भरा नहीं है। जिस पर इन्हें जब्त किया गया है। Hansi News
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगर कोई वाहन चालक चालान की समयावधि के अंदर चालान जमा नहीं करवाता तो उस वाहन को नियंत्रण या हिरासत में लिया जाएगा। यह सख्त कदम उन लोगों के लिए है, जो चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते है। चालान भरने में देरी करने वाले चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नियमों को और सख्त कर दिया गया है। जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछला चालान न भरने और फिर से यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 8 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर उन्हें जब्त किया गया है। Hansi News
Haryana Municipal Elections Results: सरसा निकाय चुनाव परिणाम में इन प्रत्याशियों के बीच है कड़ी टक्क…
Traffic Rules: सिरसा वासियों को रॉन्ग साइड या लाइन बदलकर चलना पड़ेगा भारी!
Traffic Rules: यातायात पुलिस ने काटे चालान
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला की यातायात थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा व लाइन बदलकर वाहन चलाने वाले 85 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान किए गए है। इस दौरान यातायात की विभिन्न टीमों ने जिलाभर में हाईवे तथा अन्य मार्गों पर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक विक्रातं भूषण के दिशा निदेर्शानुसार यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों या अचानक लाइन बदलकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों बारे जागरुक किया गया। Sirsa News
यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि अक्सर तेज गति से वाहन चलाते समय व अचानक लाइन बदलने से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें,ताकि सभी वाहन चालक सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को हिदायत दी कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना सुनिश्ति करेंं,ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य:
उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य है, ताकि सडक दुर्घटनाओं व हादसों को रोक कर किसी व्यक्ति की कीमती जान को बचाई जा सके। यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि अगर वाहन चालक पूर्ण रूप से यातायात नियमों की पालना कर वाहन चलाएंगे तो स्वयं भी सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे तथा अन्य लोग भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे व सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम रहेगी। Sirsa News
Sirsa Medical College: सीएम नायब सैनी ने सरसा में किया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन
Police Sealing Plan: डबवाली में पुलिस की सीलिंग प्लान के तहत सख्ती, काटे चालान
36 नाकों पर 770 वाहनों की जांच, नियम तोड़ने पर 35 के कटे चालान
Police Sealing Plan: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण आईपीएस के निदेर्शानुसार, पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग, उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार, और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किशोरी लाल के नेतृत्व में डबवाली जोन में सीलिंग प्लान अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सभी एरिया में पुलिस की चौकसी बढ़ाना और जनता को सुरक्षा की भावना प्रदान करना है। Sirsa News
इस पहल के माध्यम से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि अपराध, अपराधियों और गैर-कानूनी धंधा करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान के दौरान डबवाली, कालांवाली और ओढां पुलिस की टीमें पूरी तरह से चौकस व सतर्क नजर आईं। उन्होंने चप्पे-चप्पे पर अपनी नजरें जमाई रखीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस सीलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना और अधिक विश्वास पैदा करना है। इससे भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति को रोकने में सहायता मिलेगी। Traffic Rules
विशेष चेकिंग और गश्त का आयोजन | Sirsa News
अभियान के तहत जिला पुलिस ने चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से नाकाबंदी और चैकिंग की। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर अपराधियों के नापाक इरादों पर पानी फेरने का प्रयास किया। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराई जा सके। इससे नागरिकों ने अपने आपको अधिक सुरक्षित महसूस किया।
चार घंटे तक चला चैकिंग अभियान | Dabwali News
यह अभियान करीब 4 घंटों तक चला, जिसमें सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त और नाकाबंदी की। महिला पुलिस कर्मियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया। अभियान के दौरान, सभी राइडर और पीसीआर निरंतर गश्त में रहे। सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने एरिया में गश्त और चैकिंग की। इस दौरान 770 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात प्रभारी डबवाली, कालांवाली और महिला थाना पुलिस डबवाली द्वारा विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के तहत 35 वाहनों का चालान किया गया। चालान के अंतर्गत ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, लाइन चेंज, रॉग पार्किंग, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, और बिना पैटर्न नंबर प्लेट जैसी श्रेणियाँ शामिल थीं। Sirsa News
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Traffic Rules: आज कल हर घर में दोपहिया वाहन हैं और उस दोपहिया वाहन से आप घर से ऑफिस या फिर किसी भी काम के लिए घर से बाहर जाते ही होगें। लेकिन क्या आप जब उस स्कूटर-बाइक पर जाते हैं, तो आप या आपके पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट लगाता हैं या नहीं अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए हैं, दरअसल, दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में दोपहिया वाहन के लिए मोटर व्हिकल एक्ट के तहत एक नया नियम लागू किया गया हैं जिसके अनुसार अब स्कूटर, बाइक चलाते वक्त पीछे बैठने वाले शख्स को हेलमेट पहनना अनिवार्य हैं। यह नियम देश के अनेक राज्यों में लागू हैं, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में इसका पालन नहीं होता।
1 सितंबर को होगा नियम लागू | Traffic Rules
देश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए 1 सितंबर से आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में हाईकोर्ट के आदेश पर मोटरसाइकल के पीछे बैठकर सवारी करने वाले व्यक्ति को भी हेलमट लगाना अनिवार्य होगा। विशाखापट्टनम के जिला कलेक्टर, जिला सड़क समिति के अध्यक्ष हरेंधीरा प्रसाद और शहर के पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची ने हाल ही में एक बैठक की, उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक इन नियमों का पालन नहीें करता, तो उनको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं,
1035 रुपए का चालान और तीन माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड
विशाखापट्टनम पुलिस का कहना हैं, कि जो भी नागरिक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका 1035 रुपए तक का चालान काटने के साथ-साथ उसका लाइसेंस तीन महिनें के लिए रद्द किया जा सकता हैं
हेलमेट की क्वालिटी के लिए भी दी हिदायत | Traffic Rules
हेलमेट की क्वालिटी से संबन्धित हिदायत देते हुए बताया गया, कि केवल आईएसआई मार्क वाले हेलमेट ही पहने होंगे, नहीें तो सख्त एक्शन लिया जा सकता हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्कूटर,बाइक के पीछे बैठने वाले लोगों के हेलमट पहने वाले नियम का सख्ती से पालन करवाया जाता हैं बहुत से शहरों में केवल दोपहिया वहान चलाने वाले चालक के हेलमेट न पहनने पर ही चालान काटा जाता हैं। Traffic Rules
यह भी पढ़ें:– देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों की सूची में 14 वें स्थान पर आया ऋषिकेश का एम्स
Traffic Rules: सावधान! पानीपत में इन वाहनों की एंट्री हुई बैन!
Haryana police: पानीपत (सन्नी कथूरियां)। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध को हरियाणा के करनाल शहर तक बढ़ा दिया गया है, साथ ही उक्त वाहन को जब्त करने के आदेश को भी हरी झंडी दे दी गई है। यह चंडीगढ़ और पंजाब और हरियाणा के पड़ोसी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका है। Traffic Rules
Curd Sandwich Recipe: दही और ब्रेड से बना ये सैंडविच, खाते-खाते खत्म हो जाएगा लेकिन टेस्ट बरकरार रहेगा!
बहुत से वाहन मालिकों द्वारा इस तरह के प्रतिबंध को नागरिकों के प्रति मनमाना बताया गया है, ऐसे महंगे वाहनों की खरीद पर अक्सर पैसे का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया जाता है, जिनमें अधिक किफायती समकक्षों की तुलना में बेहतर शोधन और गुणवत्ता का स्तर होता है। अधिकांश लोगों के लिए, ऐसे वाहन खरीदना जीवन भर का सपना होता है। ऐसे वाहनों के उपयोग पर रात भर का प्रतिबंध इन क्षेत्रों में नियमित यात्रियों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन जाता है, और अत्यधिक वित्तीय तनाव का कारण भी बनता है। Traffic Rules
Modi 3.0 Reforms: नई सरकार के आते ही कम होंगे मंत्रालय, बुजुर्गों की बढ़ेगी पेंशन, मोदी की 3.0 की तैयारी में जुटे है अधिकारी
इसके खिलाफ अपील दायर की गई है और कोई भी एनजीटी के फैसलों पर सवाल नहीं उठा सकता है, क्या ऐसे मनमाने फैसलों के खिलाफ कुछ नहीं किया जा सकता है? इस बारे में एक परिवार जिसके पास बहुत अच्छी रखरखाव वाली 2013 मॉडल फॉर्च्यूनर है, जो इसी श्रेणी में आती है। जबकि हमने दिल्ली में वाहन का उपयोग न कर पाने की नियति को स्वीकार कर लिया था, वाहन अक्सर सोनीपत तक जाता था, लेकिन इस स्पष्ट आदेश के साथ, अब हम ऐसा भी नहीं कर सकते।
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध को हरियाणा के करनाल शहर तक बढ़ा दिया गया है, साथ ही उक्त वाहन को जब्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। जोकि दुखद है और यह परेशान करने वाले हंै।