HTET Exam 2026 - Sach Kahoon Hindi

HTET Exam 2026: एचटेट परीक्षा को लेकर फिर संशय में बोर्ड, एडीए परीक्षा से तिथियों के टकराव ने बढ़ाई मुश्किलें
HTET Exam 2026: भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 4 और 5 जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा को लेकर एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, वहीं परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चचार्ओं का दौर भी तेज हो गया है। HTET Exam

गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले जून माह में आयोजित की जानी थी, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद में बदलाव के बाद इसकी नई तिथि 4 और 5 जुलाई निर्धारित की गई थी। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं और विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इन्हीं तिथियों पर प्रदेश के तीन जिलों में एडीए की परीक्षा भी आयोजित होनी है। ऐसे में व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त चुनौतियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड उन जिलों के परीक्षार्थियों को अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के विकल्प पर विचार कर रहा है, जहां एडीए परीक्षा आयोजित होगी। यदि ऐसा होता है तो बोर्ड की पहले की उस घोषणा पर असर पड़ सकता है, जिसमें अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र देने की बात कही गई थी।

परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ अभ्यर्थियों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या एचटेट परीक्षा आगे बढ़ सकती है या फिर बोर्ड वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ जिलों के परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में भेजकर परीक्षा आयोजित करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें बोर्ड के अगले निर्णय पर टिकी हैं। HTET Exam