Punjab Police Spying Case - Sach Kahoon Hindi

Punjab Police: पुलिस व सेना की ‘जासूसी’ करने वाले गिरफ्तार, 4 पर FIR
Punjab Police Spying Case: बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। बठिंडा पुलिस ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर बठिंडा स्थित सैन्य छावनी के जवानों, पुलिस कर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक खुफिया कैमरा लगाया हुआ था। पुलिस इस मामले में आरोपियों से विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और भी सुराग जुटाए जा सकें। Bathinda News

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हाल ही में थाना थर्मल की पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि बठिंडा-मलोट मुख्य हाईवे पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने बिजली के सरकारी खंभों पर असामाजिक तत्वों ने एक सोलर पावर्ड कैमरा लगाया है। इस कैमरे में एक सिम कार्ड भी लगा हुआ था, जिसके माध्यम से पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था।

सूचना मिलने पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए कई टीमें गठित की गईं। गठित टीमों और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से 10 जून को अशोक सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी गांव सराय जिला श्री अमृतसर साहिब को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अशोक सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी दी, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

अशोक सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जिसके दौरान हुई पूछताछ के आधार पर आकाशदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव सराय (अमृतसर साहिब) को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। अशोक सिंह और आकाशदीप सिंह की पूछताछ के आधार पर एक और व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। इस तरह मामले में अब तक चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से दो गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो की गिरफ्तारी बाकी है। Bathinda News