हरियाणा योजना - Sach Kahoon Hindi

Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त पर संकट! इन 4 वजहों से सूची से हटाया जा सकता है नाम
Lado Lakshmi Yojana:  प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता और जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक है। कुछ परिस्थितियों में लाभार्थी का नाम योजना की सूची से हटाया जा सकता है या भुगतान रोका जा सकता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

लगातार दो महीने तक राशि नहीं ली तो हो सकता है नुकसान | Lado Lakshmi Yojana

योजना से जुड़े नियमों के मुताबिक, यदि कोई लाभार्थी लगातार दो महीने तक योजना की राशि प्राप्त नहीं करता है, तो उसका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। इसलिए भुगतान से जुड़ी स्थिति की समय-समय पर जांच करते रहना जरूरी है।

आय सीमा बढ़ने पर बंद हो सकता है लाभ

योजना की पात्रता परिवार की वार्षिक आय से भी जुड़ी है। यदि नामांकन के बाद परिवार की वार्षिक आय निर्धारित 1.80 लाख रुपये की सीमा से अधिक हो जाती है, तो लाभार्थी योजना के लिए अपात्र हो सकता है और उसका लाभ बंद किया जा सकता है।

दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

आधार कार्ड, फैमिली आईडी, बैंक खाते या अन्य जरूरी दस्तावेजों में गलत जानकारी, गड़बड़ी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर भी योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में नाम सूची से हटाने के साथ पहले दी गई राशि की वसूली भी की जा सकती है।

फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना जरूरी

योजना के तहत लाभार्थी का लाइफनेस यानी जीवित होने का प्रमाण भी जरूरी है। यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत मासिक फेस ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया जाता है, तो लाभ का भुगतान रुक सकता है।

लाभार्थी इन बातों का रखें ध्यान

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपनी फैमिली आईडी, आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखनी चाहिए। साथ ही योजना से संबंधित जरूरी सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन समय पर पूरा करना चाहिए।

नोट: योजना के नियमों में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं। इसलिए लाभार्थियों को किसी कार्रवाई से पहले हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित विभाग से नवीनतम नियमों की पुष्टि करनी चाहिए।

Haryana Scheme: हरियाणा की इस योजना से लोगों को मिल रहा बड़ा लाभ, क्या आप भी ले रहे हो इस योजना का लाभ नहीं तो तुरंत ....
Haryana Scheme:  खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे न केवल बिजली के बिल में कमी आ रही है बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।  उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट और उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार भी लाभार्थियों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार द्वारा 1 किलोवाट क्षमता पर 25 हजार रुपये तथा 2 किलोवाट क्षमता पर 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम स्थापित करने में काफी सहायता मिल रही है।   एसडीएम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के नाम पर घरेलू बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है। साथ ही मकान के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त करने के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज वार्षिक आय तथा अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।  उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने से उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली बिल में राहत मिलती है। एक किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट, दो किलोवाट क्षमता का सिस्टम लगभग 600 यूनिट तथा तीन किलोवाट क्षमता का सिस्टम लगभग 900 यूनिट तक बिजली उत्पादन कर सकता है।