District Collector inspected - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh News: जिला कलक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
District Collector inspected:  हनुमानगढ़। पेपर लीक प्रकरण के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से 21 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा आयोजित की जा रही नीट-यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। Hanumangarh News

इसी क्रम में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिला मुख्यालय पर बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने टाउन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) का दौरा कर परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम तथा स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करीब 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों और एनटीए की ओर से नियुक्त कर्मचारियों की ओर से परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। Hanumangarh News