Political Controversy Telangana - Sach Kahoon Hindi

जब तेलंगाना जागृति की संस्थापक भड़क कर बोलीं- यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी
हैदराबाद। तेलंगाना जागृति की संस्थापक और अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें हैदराबाद की एक प्रमुख सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने का प्रस्ताव है। कविता ने इस कदम को राज्य की पहचान और स्थानीय महापुरुषों के योगदान की अनदेखी बताते हुए इसकी आलोचना की। Hyderabad News

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कविता ने कहा कि तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं, जिन्होंने राज्य के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बावजूद सरकार एक सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ट्रंप ने तेलंगाना के लिए ऐसा क्या किया है, जिसके आधार पर उनके नाम पर सड़क का नाम रखा जाए।

कविता ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय छात्रों और प्रवासियों को ट्रंप की वीजा नीतियों को लेकर हमेशा अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके नाम पर सड़क का नामकरण करना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला राज्य के अपने नायकों और समाज के योगदानकर्ताओं का अपमान है। Hyderabad News

तेलंगाना जागृति प्रमुख ने कहा कि कोई भी वैश्विक कंपनी किसी सड़क के नाम या साइनबोर्ड को देखकर हैदराबाद में निवेश नहीं करेगी। कंपनियां यहां उपलब्ध प्रतिभा, मजबूत बुनियादी ढांचे और व्यावसायिक संभावनाओं के कारण निवेश करती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क का नाम बदलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की जा रही है, जबकि इससे राज्य के विकास को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिलेगा।

कविता ने आगे कहा कि यदि इस कदम से किसी को लाभ हो सकता है, तो वह केवल राजनीतिक स्तर पर व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित हो सकता है। उन्होंने इसे कूटनीति के बजाय राजनीतिक दिखावे की कोशिश बताया।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना सरकार अगले सप्ताह हैदराबाद में 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' का औपचारिक अनावरण करने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार साइबराबाद क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित एक प्रमुख सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर 2025 में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। Hyderabad News

इस बीच, कलवकुंतला कविता ने राज्य सरकार को तुममिडी हट्टी परियोजना के मुद्दे पर भी घेरा। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी वास्तव में ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, तो उन्हें तुममिडी हट्टी परियोजना पर तत्काल कार्य शुरू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार का हवाला देकर परियोजना को टालने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार की इसे आगे बढ़ाने की कोई वास्तविक मंशा नहीं है।

कविता के बयान के बाद राज्य की राजनीति में इस मुद्दे पर बहस तेज होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सड़क के नामकरण और क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़े मुद्दे आने वाले समय में तेलंगाना की राजनीति में प्रमुख चर्चा का विषय बन सकते हैं। Hyderabad News