International Yoga Day 2026 - Sach Kahoon Hindi

International Yoga Day 2026: जंतर-मंतर के मुख्य आयोजन से पूर्व NIA के धन्वंतरि उपवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
International Yoga Day 2026: जयपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंर्तगत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान,जयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आमजन को योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह 5.30 बजे धन्वंतरि उपवन, जग्गा की बावड़ी स्थित संस्थान परिसर में भव्य सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Jaipur News

इस विशेष योग सत्र में संस्थान के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। हरियाली और प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण धन्वंतरि उपवन में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक चेतना का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत और शांत वातावरण में योगाभ्यास करने से मन, शरीर और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित होता है तथा व्यक्ति दीर्घकाल तक स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। Jaipur News

कार्यक्रम में योग एवं स्वस्थवृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गावती ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 जून को प्रातः 5:30 बजे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में जुम्बा एवं संस्थान से बड़ी चौपड़ तक योग रैली का आयोजन किया जाएगा एवं 21 जून रविवार को  जंतर-मंतर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम एवं सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित किया जाएगा। Jaipur News