Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh - Sach Kahoon Hindi

Anmol Vachan: पूज्य गुरु जी ने बताया, क्या है मनुष्य का असली काम?
सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि मनुष्य का असली काम ईश्वर, अल्लाह, वाहेगुरु, राम का नाम जपना है, बाकी जितने भी कार्य दुनिया में रहता हुआ यह इन्सान करता है सबके सब जिस्म (शरीर) से संबंधित हैं। जब शरीर ही साथ नहीं जाएगा तो शरीर से जो काम-धंधे ताल्लुक रखते हैं, वो साथ कैसे जा सकते हैं? Anmol Vachan

दोनों जहान में सच्चा मददगार अगर कोई है तो वो एक ही है ओम, अल्लाह, वाहेगुरु का नाम। वही एक मात्र ऐेसा धन है जिसे चिता की आग जला नहीं सकती, हवा उड़ा नहीं सकती, धरती गला-सड़ा नहीं सकती। वो राम-नाम का धन, अल्लाह, वाहेगुरु की याद का धन हमेशा आत्मा के साथ रहता है और यहां-वहां दोनों जहान में सच्चा मददगार होता है।

आप जी फरमाते हैं कि नाम लेने से इन्सान अपने आपको हल्का महसूस करता है। नाम का सुमिरन इन्सान के पाप-कर्मों को जलाकर राख कर देता है। जैसे लाखों मण घास का ढेर होता है, उसमें छोटी सी चिंगारी आग की डाल दें तो वो घास को जलाकर राख कर देगी, उसी तरह इन्सान के जन्मों-जन्मों के पाप-कर्म हैं। अगर इन्सान अल्लाह, वाहेगुरु का नाम-सुमिरन करते हैं तो राम-नाम की वो शांतिभरी चिंगारी पाप, जुल्मो-सितम को, जो जन्मों-जन्मों से आपकी आत्मा के ऊपर ढह रहे हैं वो राख हो जाएंगे।

पूज्य गुरू जी फरमाते हैं कि इन्सान का मन किसी काम में नहीं लगता। सुमिरन करते रहना चाहिए और बुरे लोगों का संग छोड़ दीजिए।  जहां भी चुगली-निंदा, बुराई की चर्चा होती नजर आती है वहां से कन्नी कतरा जाएं और जहां नेक लोग होते हैं, मालिक की चर्चा करते हैं उनकी सोहबत कीजिए। भले लोगों का संग आपको भला बना देगा और बुराई का संग हमेशा बुरा बना देता है। जो लोग मालिक के नाम का सुमिरन करते हुए सेवा करते हैं तो सोने पर सुहागा है।

पूज्य गुरु जी ने ऐसे सुनी एक बेटी की पुकार, एक साथ मनवा दिए जैसे सभी त्यौहार
Aashiyana Campaign: संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने एक जरूरतमंद बेटी की पुकार सुनते हुए उसके परिवार के लिए अपने निजी कमाई से पक्का घर बनवाकर दिया है। साध-संगत ने केवल 48 घंटों में मकान बनाकर जरूरतमंद परिवार को सौंप दिया, जिसमें कमरा, बरामदा, रसोई आदि शामिल हैं। पूज्य गुरु जी के इस प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है।

बता दें कि पंजाब के जिला संगरूर के नजदीकी गांव कमोमाजरा कलां की 20 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से घर बनवाने की अर्ज़ की थी। उसने बताया कि उसके पिता का 2021 में निधन हो चुका है और उसकी माँ दूसरों के घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाती है। उनका घर इतना जर्जर है कि बारिश के दिनों में उन्हें धर्मशाला या दूसरों के घरों में रहना पड़ता है।

पूज्य गुरु जी ने इस बेटी की इस मुश्किल को समझते हुए कहा कि पावन वचन फरमाए कि हम अपनी निजी कमाई से दो दिनों के अंदर-अंदर पूरा घर बनाकर देंगे। इसके बाद ब्लॉक संगरूर, सुनाम, लड्डा, भलवान, महलां चौक, गोबिंदगढ़ जेजियां, लोंगोवाल सहित कई ब्लॉकों की साध संगत ने तय किया कि वे 48 घंटों में मकान निर्माण का कार्य पूरा करेंगे। साध-संगत बड़ी संख्या में गाँव कमोमाजरा पहुंची और देखते ही देखते गाँव में मेले जैसा माहौल बन गया। सबसे पहले साध-संगत ने पुराने जर्जर घर को पूरी तरह गिराया। कमरों की हालत इतनी खराब थी कि छत कभी भी गिर सकती थी। कमरे के अंदर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था, जिसे सावधानीपूर्वक बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला गया। बाथरूम और शौचालय की स्थिति भी बहुत खराब थी।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में सेवादारों ने असंभव लगने वाले काम को कुछ ही घंटों में आगे बढ़ा दिया। कोई सीमेंट मिला रहा था, कोई र्इंटें लगा रहा था, कोई निर्माण कार्य में लगा हुआ था। साध संगत ने दिन-रात सेवा कर निर्धारित 48 घंटे से पहले ही घर का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। अंत में साध-संगत ने एक कमरा, बरामदा, रसोई, बाथरूम, फर्श और रंग-रोगन सहित पूरा मकान परिवार को सौंप दिया।

इस संबंधी बातचीत करते हुए सच्चे नम्र सेवादार हरिन्द्र मंगवाल ने कहा कि इस मकान का सारा खर्च पूज्य गुरु जी ने अपनी निजी कमाई किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य में संगरूर सहित कई ब्लॉकों की साध-संगत ने सेवा करके 48 घंटों में मकान बनाने के पूरे कार्य को पूरा किया है।

हमारे परिवार को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे सभी त्योहार आज ही आ गए हों: जसप्रीत कौर

अपनी खुशी साझा करते हुए बेटी जसप्रीत कौर ने कहा कि उनके परिवार का सपना पूज्य गुरु जी ने पूरा किया है। पूरा परिवार पूज्य गुरु जी और साध-संगत का तहेदिल से धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जो सपना उनके परिवार द्वारा दशकों से देखा जा रहा था, वह कुछ ही घंटों में पूरा हो जाएगा। जसप्रीत कौर ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके जीवन के सभी त्योहार एक ही दिन में एक साथ आ गए हों। उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वे नर्क जैसी जिंदगी से निकलकर स्वर्ग जैसे माहौल में आ गए हों।

बाबा जी का यह कार्य हम सब को सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा: चेयरमैन

मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी सूलर घराट के चेयरमैन हरविन्द्र सिंह ने कहा कि आज डेरा सच्चा सौदा वाले बाबा जी ने जो घर बनाकर दिया है, यह उनकी बहुत बड़ी सेवा है। इसके लिए वह बाबा जी और साध-संगत का बहुत धन्यवाद करते हैं। बाबा जी द्वारा अपनी खुद की कमाई में किया गया यह परोपकारी कार्य हम सभी को सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए पूज्य गुरु जी का धन्यवाद : चेयरमैन मार्केट कमेटी संगरूर

साध-संगत की सेवा भावना को देखकर गदगद हुए मार्केेट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह ईलवाल ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि पूज्य गुरु जी की पावन रहनुमाई में गाँव कमोमाजरा कलां में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत व सेवादारों द्वारा एक जरूरतमंद परिवार का घर बनाया जा रहा है, तो वे अपने सभी काम छोड़कर वहाँ पहुंचे। वहाँ पहुंचकर जब उन्होंने यह दृश्य देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में युवा सेवादार, मिस्त्री और साध-संगत मकान निर्माण कार्य में जुटी हुई थी। उन्होंने कुछ ही घंटों में घर बनाकर परिवार को सौंप दिया। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा। इन सेवादारों का जज्बा देखकर उनके लिए सम्मान में सिर झुक जाता है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी ने इस अत्यंत जरूरतमंद परिवार की मदद करके बहुत बड़ा परोपकार किया है, जिसके लिए हम कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं।

गाँव कमोमाजरा कलां पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवादी: पूर्व सरपंच

इस संबंध में बातचीत करते हुए समाजसेवी और गाँव कमोमाजरा के पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि हमारे गाँव कमोमाजरा कलां की बेटी जसप्रीत कौर के परिवार को घर बनाकर देने के लिए हम समूह नगर की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और साध-संगत का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

जर्जर मकान में रहने को मजबूर था परिवार