Haryana Roadways Free Travel - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways Free Travel: ये अभ्यर्थी कर सकेंगे हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा
Haryana Roadways Free Travel:सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। नीट-2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर राज्य परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य परिवहन निदेशालय ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 20 जून को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने तथा 21 जून को परीक्षा केंद्र आने-जाने के लिए रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। Sirsa News

छात्रों और अभिभावकों को मिलेगी राहत

सरकार के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी परिवहन सुविधा के अभाव में परीक्षा से वंचित न रहे। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी रोडवेज डिपो को आदेशों की जानकारी दे दी गई है और परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। Sirsa News

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में नहीं होगी परेशानी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जीरो अमाउंट टिकट जारी करेंगे परिचालक

परिवहन विभाग ने सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों से कोई किराया न लें। ऐसे विद्यार्थियों को जीरो अमाउंट टिकट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सभी डिपो महाप्रबंधकों को इन टिकटों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। Sirsa News