Panama Football Team - Sach Kahoon Hindi

Ghana vs Panama, FIFA World Cup 2026: घाना-पनामा फुटबॉल मैच में कोच कार्लोस क्वेरोज ने बनाया खास रिकॉर्ड
Ghana vs Panama, FIFA World Cup 2026: टोरंटो। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत घाना ने जीत के साथ की है। ग्रुप एल के मुकाबले में घाना ने कालेब यिरेंकी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत पनामा को 1-0 से मात दी। मैच की शुरुआत में पनामा ने अच्छा खेल दिखाया। आमिर मुरिलो के लो क्रॉस पर सेसिलियो वाटरमैन को गोल का मौका मिला, लेकिन घाना के गोलकीपर बेंजामिन असारे ने डाइव लगाते हुए शानदार बचाव किया। इसके बाद पनामा को एक और मौका मिला, जब असारे का खराब पंच सीधे जियोवानी रामोस के पास गिरा, लेकिन वह भी इसे गोल में तब्दील नहीं सके। Football News

घाना ने भी जवाबी हमले किए और दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला। क्रिस्टियन मार्टिनेज ने एक ढीली गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास साइड नेटिंग में चला गया और टीम बढ़त नहीं ले सकी। घाना के कोच कार्लोस क्वेरोज ने दूसरे हाफ में दो बदलाव किए, जिसका तुरंत असर देखने को मिला।

सब्स्टीट्यूट ब्रैंडन थॉमस-असांटे ने दाईं ओर से तेज रन बनाते हुए जॉर्डन अयू को शानदार पास दिया, लेकिन पनामा के डिफेंस ने समय रहते बचाव कर लिया। दोनों टीमों की तरफ जारी कोशिशों के बावजूद मैच गोलरहित ड्रा की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा था। थॉमस-असांटे ने बाईं ओर से शानदार मूव बनाकर पनामा के डिफेंस को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। Football News

हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में कालेब यिरेंकी ने घाना की ओर से निर्णायक गोल दागा, जो उनके करियर का पहला इंटरनेशनल गोल भी रहा। इस गोल की बदौलत घाना ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद कई प्रयासों के बावजूद भी दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका और घाना इस मुकाबले को 1-0 से अपने नाम करने में सफल रही।

घाना के कोच कार्लोस क्वेरोज ने इस मुकाबले में खास उपलब्धि भी हासिल की। वह लगातार पांच वर्ल्ड कप में अलग-अलग टीमों को कोचिंग देने वाले महज दूसरे कोच बने। उन्होंने 2010 में पुर्तगाल, 2014 में ईरान, 2018 में रूस, 2022 में कतर और अब 2026 में घाना को कोचिंग दी है। उनसे पहले यह कारनामा बोरा मिलुटिनोविक कर चुके हैं। Football News