Electricity Thieves Crackdown - Sach Kahoon Hindi

मीरापुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई! सुबह-सुबह चला बिजली विभाग का बड़ा अभियान, मचा हड़कंप
Electricity Department Raid: मीरापुर।(सच कहूं/कोमल कुमार) विद्युत चोरी पर शिकंजा कसते हुए उपखंड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह ग्राम सिकंदरपुर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान विभिन्न घरों और प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जांच में कई स्थानों पर बिजली चोरी और विद्युत ऊर्जा के अनधिकृत उपयोग के मामले सामने आए। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। Mirapur News

बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ राजस्व वसूली अभियान भी चलाया गया। विभाग ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 45 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिए। अधिकारियों ने सभी बकायेदारों को जल्द बकाया राशि जमा कराने की चेतावनी दी है। अभियान में अवर अभियंता सतीश कुमार, रामलाल, प्रवीण, आशीष कुमार और राजेश कुमार सहित प्रवर्तन दल एवं विभागीय कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

उपखंड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने कहा कि बिजली चोरी और राजस्व वसूली के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का वैध एवं सुरक्षित उपयोग करें तथा समय पर बिलों का भुगतान करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। Mirapur News