BSNL News - Sach Kahoon Hindi

BSNL Azadi Plan 2.0: BSNL आजादी प्लान 2.0! 24 दिन की वैधता, 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर सिर्फ 1 रुपये में
BSNL Azadi Plan 2.0: बीकानेर (हि.स.)। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड लेकर आया है आजादी प्लान 2.0 , इसके तहत आपको मिलेगा खुलकर बात करने का मौका और हाई स्पीड इंटरनेट का मजा वो भी सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन के लिए। यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि आजादी दिवस के अवसर पर प्रीपेड मोबाइल के दो नए प्लान एवं भारत फाइबर के दो नए प्लान लॉन्च किए गये है। BSNL News

खत्री ने बताया कि आजादी प्लान 2.0 के तहत मात्र 1 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी प्रतिदिन डेटा,अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। इसी प्रकार बीएसएनएल स्वतंत्रता ऑफर प्लान के तहत 2399 रुपए के रिचार्ज पर 412 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन , अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी, दोनों प्लान 12 अगस्त से 12 सितम्बर तक उपलब्ध रहेंगे। खत्री ने बताया कि इसी प्रकार फाईबर उपभोक्ताओ के लिए भारत फाइबर के तहत अब 1199 की जगह मात्र 1111 रुपए मासिक में 200 एमबीपीएस हाई स्पीड इंटरनेट, 5000 जीबी डेटा एवं संपूर्ण भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 25 से ज्यादा ओटीटी प्लान मुफ्त साथ ही ड्यूल बैंड वाई फाई मोडम मिलेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओ को घ्यान मे रखते हुए ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान 259 भी लॉन्च किया है जो प्रत्येक ग्रामीण की जेब को देखते हुए बिल्कुल किफायती दरों पर होगा, इसके तहत 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ प्रत्येक महीने 700 जीबी डाटा एवं अनलिमिटेड इंटरनेट एवं संपूर्ण भारत में असीमित वॉइस कॉल मिलेगी की सुविधा मिलेगी।साथ ही वेव्स ओटीटी मनोरंजन प्लेटफॉर्म का लाभ भी मिलेगा। BSNL News

महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना के तहत युवाओं के रोजगार के लिए बीएसएनएल बेहतरीन अवसर लेकर आया है, अब गाँव ढाणियों में भारत नेट उद्यमी योजना के तहत शिक्षित युवाओं को चैनल पार्टनर भारत नेट उद्यमी बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन देने की योजना तैयार की है, इस योजना से जुड़ने के लिए बिल्कुल पारदर्शी प्रकिया होगी , पेन कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य होगा साथ ही सुक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

स्वयं सहायता समूह को भी इस योजना से जोड़ने का प्रावधान है, इसके तहत हर एक्टिव कनेक्शन पर 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा, साथ ही प्रत्येक कनेक्शन पर इनसेंटिव अगल से मिलेगा जो अधिकतम 40 कनेक्शन तक 1600 रुपये प्रति माह तक हो सकता है नये एफटीटीएच कनेक्शन के साथ 3500 का नया माडॅम फ्री, सरकारी कर्मचारीयों को किराये मे 10 प्रतिशत छूट,उपभोक्ता घर बैठे ही आसानी से नयी सेवाये प्राप्त कर सकेंगे।

बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए एआई आधारित 1800-4444 व्हाटसअप चैटबाॅट सेवा शुरु की है जिसके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता धर बैठे हाई स्पीड फाईबर कनेक्शन की बुकिंग कर सकते है। ओ.पी खत्री ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा अपने सभी क्षेत्रो मे विशेष कैम्प/मेलो का आयोजन भी किया जा रहा है जहाॅ पर उपभोक्ताओ को मौके पर ही एफटीटीएच कनेक्शन की बुकिंग एवं सेवाओ की जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है।

इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कर्मचारियों को बीएसएनएल एफटीटीएच सेवाये लेने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है, इसके लिए कर्मचारी को अपना परिचय पत्र/पे-स्लीप आदि उपभोक्ता सेवा केन्द्र मे फार्म के साथ जमा करवानी होगी। महाप्रबन्धक खत्री ने बताया कि बीएसएलएल की सेवाये बेहतर बनाने के लिए शिकायत दर्ज होने के चार धंटे के भीतर फाॅल्ट का निवारण करने का प्रयास किया जाएगा जिसे उपभोक्ताओ को त्वरित व विश्वसनीय सेवा मिल सके। BSNL News

बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को दी बड़ी खुशखबरी, ये स्कीम एयरटेल को देगी टक्कर
जयपुर, गुरजंट सिंह। बीएसएनएल ने आज अपने  ग्रामीण क्षेत्रों के भारतनेट के सम्माननीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया और बहुत किफ़ायती एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्रमोशनल ‘रुरल एन्ट्री प्लान-259 लॉंच किया है। इस सम्बन्ध में बीएसएनएल राजस्थान परिमण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रम मालवीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के भारतनेट के सम्माननीय उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान बहुत ही किफायती और लाभप्रद है। यह प्लान 259 रुपए प्रतिमाह के शुल्क में उपलब्ध है तथा इसे छमाही/वार्षिक भुगतान के रूप में भी लिया जा सकता है। यह प्लान Waves OTT के साथ उपलब्ध है।यह प्रमोशनल प्लान 90 दिनों के किए लागू किया गया है। इस प्लान में 700GB तक 25 Mbps की स्पीड मिलेगी, साथ ही पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस काल्स एवं मोडेम इन्स्टालेशन फ्री।

इसके अलावा बीएसएनएल ने एफटीटीएच के अपने सम्माननीय नये उपभोक्ताओं के लिए भी 499 रूपये प्रतिमाह में बहुत ही किफायती एवं फायदेमंद फाइबर बेसिक प्लान -499 पेश किया है। इस सम्बन्ध में बीएसएनएल राजस्थान परिमण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रम मालवीय ने बताया कि यह प्लान बहुत ही किफायती और लाभप्रद है। उल्लेखनीय है कि जिस कैलेन्डर माह में आप प्लान/ कनेक्शन लेते हैं उस आवेदन  महीने का किराया नहीं लिया जायेगा। इसके अलावा अगले तीन महीनो के लिए 100 रूपये प्रतिमाह का डिस्काउंट भी दिया जायेगा। इसके बाद प्लान अनुसार 499 का भुगतान करना होगा। इसमें 3300 जीबी तक 60 एमबीपीएस की स्पीड भी मिलेगी। उक्त प्लान में इन्स्टालेशन बिल्कुल फ्री है तथा ONT का भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही, 400 से अधिक IFTV चैनल्स का आनन्द भी फ्री में लिया जा सकता है।
उक्त दोनों प्लांस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के निकटतम ग्राहक सेवा केन्द्र,वैबसाइट www.bsnl.co.in तथा Whatsapp नंबर 18004444 पर Hi लिखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।