Farmers' Protest - Sach Kahoon Hindi

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का धरना, यातायात मार्ग में किया परिवर्तन
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना शुरु कर दिया है। मोहाली की तरफ गोल्फ क्लब के पास किसानों ने आईआईएसईआर-जगतपुरा सड़क पर पंडाल लगाकर धरना शुरु किया है। किसानों के मुताबिक, यह धरना मंगलवार से लेकर सात सितंबर तक चलेगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हैं। करीब 1,000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से बॉर्डर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है।

स्थिति को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। बॉर्डर पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने एक तरफ बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इसके कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक सड़क की एक ही साइड से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बता दें कि किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब को पानी की रॉयल्टी देना, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को रद्द करना तथा किसानों के कर्ज माफ करना शामिल है। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों ने पक्के मोर्चे पर अपने साथ राशन, गैस चूल्हे और खाना बनाने के बर्तन लेकर पहुंचे हैं, ताकि धरनास्थल पर ही भोजन की व्यवस्था की जा सके। किसान संगठनों ने सेक्टर-48 में सात दिन के धरने को देखते हुए खाने-पीने के सामान, पानी, दवाइयों और रहने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जरुरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी रखने को कहा है, ताकि धरने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Mohali News: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का धरना, यातायात मार्ग में किया परिवर्तन

Farmers' Mahapanchayat: पंजाब किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर रोका
Farmers' Mahapanchayat: फतेहगढ़ साहिब। दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत को देखते हुए पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली की ओर बढ़ने की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। किसान संगठनों ने प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर पंजाब के विभिन्न जिलों से किसानों के दिल्ली रवाना होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। Punjab News

किसान नेताओं ने उठाए सवाल

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि किसान केवल निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और किसी प्रकार के टकराव की उनकी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा पर लगाए गए अवरोध किसानों की आवाज को राजधानी तक पहुंचने से रोकने का प्रयास हैं। उनके अनुसार इस बार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बजाय बसों के माध्यम से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं और पूरा कार्यक्रम सीमित समय के लिए प्रस्तावित है। Punjab News

किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उनका कहना है कि यदि प्रशासन किसी स्थान पर उन्हें रोकता है तो भी वे किसी प्रकार के टकराव या हिंसक गतिविधि का रास्ता नहीं अपनाएंगे। आंदोलन का उद्देश्य केवल अपनी मांगों और चिंताओं को सरकार तक पहुंचाना है।

दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना एहतियाती कदम है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और वाहनों की निगरानी के माध्यम से यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आगामी दिनों में किसान संगठनों और सरकार के बीच संवाद की क्या स्थिति बनती है तथा प्रस्तावित महापंचायत किस प्रकार आगे बढ़ती है। Punjab News

Farmers' Protest: खाद की किल्लत से नाराज किसानों का आक्रोश फिर आया सामने
Farmers' Protest: बारां। राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने और समय पर वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की। Baran News

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि खरीफ सीजन की बुवाई का समय चल रहा है और फसलों के लिए खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है। इसके बावजूद उन्हें घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई किसान सुबह से खाद वितरण केंद्रों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन स्टॉक समाप्त होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। खाद की कमी के कारण खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की उत्पादकता पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए सड़क यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत करके स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने किसानों को आवश्यक खाद उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तर पर शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

किसानों ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में खाद की उपलब्धता सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। क्षेत्र में खाद संकट को लेकर छबड़ा, छीपाबड़ौद क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार असंतोष का माहौल बना हुआ है। किसानों की मांग है कि सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे सभी किसानों को समय पर खाद मिल सके। Baran News