Netherland - Sach Kahoon Hindi

India vs Netherlands: भारत का विजयरथ जारी, नीदरलैंड्स को हराया
रोटर्डम (एजेंसी)। India vs Netherlands Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हॉकी क्लब रोटर्डम में एफआईएच प्रो लीग के रोटर्डम लेग के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। जुगराज सिंह (18वें मिनट), अभिषेक (27वें मिनट) और राजिंदर सिंह (56वें मिनट) के गोल की मदद से भारत ने रविवार रात डच टीम के खिलाफ इस लेग में अपनी दूसरी जीत हासिल की। कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को उनकी बेहतरीन कप्तानी और मिडफील्ड में शानदार खेल के लिए 'प्लेयर आॅफ द मैच' चुना गया।

नीदरलैंड्स ने पहले क्वार्टर में मैच की मजबूत शुरूआत की, शानदार पासिंग दिखाई और भारतीय डिफेंस पर शुरूआती दबाव बनाया। हालांकि भारत की शुरूआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई रही, लेकिन डिफेंडरों ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली और डच अटैकर्स को रोक दिया। भारत ने विपक्षी टीम के सर्कल में कुछ बार प्रवेश किया लेकिन आखिरी पास नहीं दे पाए, जिससे पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में खेल की गति बढ़ाई और तुरंत अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। जुगराज सिंह (18वें मिनट) ने डच गोलकीपर डर्क मेइजर के बाईं ओर एक जोरदार ड्रैग-फ्लिक मारकर स्कोर 1-0 कर दिया। नीदरलैंड्स ने तुरंत जवाब दिया और पेपिज़्न वैन डेर हेजडेन (19वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर गोल से बराबरी कर ली। मेजबान टीम ने दबाव  बनाना जारी रखा और भारतीय गोलकीपर की परीक्षा ली, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूती से डटा रहा। 27वें मिनट में, जरमनप्रीत सिंह ने अभिषेक के लिए एक शानदार पास दिया, जिन्होंने बैकहैंड शॉट से नेट में गोल करके हाफटाइम से पहले भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में, भारत ने सटीक पासिंग के जरिए खेल पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की, जबकि डच टीम ने भारतीय सर्कल में लगातार हमले जारी रखे। नीदरलैंड्स को 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने वैन डेर हेजडेन के शॉट को आसानी से रोक दिया। मेजबान टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, जो स्टॉपर की गलती के कारण बेकार चला गया, जिससे शांतचित्त भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के अंत तक अपनी 2-1 की बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

आखिरी क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने बराबरी के लिए जोर-शोर से कोशिश की, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर सेटअप में गलतियों ने मेजबान टीम को निराश किया। भारत ने संयम बनाए रखा और अनावश्यक जोखिम लेने से बचा। 56वें मिनट में, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के तेज जवाबी हमले ने एक खतरनाक 'टू-आॅन-वन' (दो बनाम एक) स्थिति बना दी।

हालांकि डच खिलाड़ी जोपे वोलबर्ट ने शानदार बचाव किया, लेकिन खेल के दौरान फाउल करने के लिए उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया। भारत ने मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और राजिंदर सिंह (56वें मिनट) ने ड्रैग-फ्लिक करके सीधे गोल किया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया।

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही नीदरलैंड्स की टीम को 58वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन सभी को रोक दिया।

आखिरकार, मेजबान टीम ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर की एक चालाक चाल (वेरिएशन) के जरिए गोल किया, जिसे कोएन बिजेन (59वें मिनट) ने पूरा किया और स्कोर 3-2 हो गया। मैच के आखिरी दस सेकंड में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, और हालांकि उसे रोक दिया गया, लेकिन तभी आखिरी हूटर बज गया और भारत ने कड़े मुकाबले के बाद तीन अंक हासिल कर लिए।