Chanot News - Sach Kahoon Hindi

Chanot Water Dispute: आधी रात हटाया गया टी-कनेक्शन, प्रशासन, पुलिस और धरना कमेटी आमने-सामने
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: भाखड़ा के पानी को लेकर चानौत गांव में चल रहा विवाद सोमवार देर रात उस समय फिर भड़क उठा, जब जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पाइपलाइन पर लगाए गए टी-कनेक्शन को हटाने की कार्रवाई की। उपायुक्त राहुल नरवाल और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में जेसीबी और हाइड्रा मशीन से टी-पॉइंट उखाड़ा गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। स्थिति बिगड़ने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान एएसआई प्रीतम सिंह घायल हो गए। घटना के बाद मंगलवार को पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पक्षों ने प्रेस वार्ताएं कर अपना पक्ष रखा।

1. पहली प्रेस वार्ता: उपायुक्त राहुल नरवाल

उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लगाया गया टी-कनेक्शन पूरी तरह अवैध था। प्रशासन ने कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए इसे हटवाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की पेयजल परियोजना में किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीसी ने बताया कि चानौत गांव को हर हाल में पर्याप्त मात्रा में भाखड़ा का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राजली हेड से गांव तक अलग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे लगभग तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि गांव की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनसे जलघर के जीर्णोद्धार और नई सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

2. दूसरी प्रेस वार्ता: एसपी विनोद कुमार

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सरकार पहले ही गांव की पेयजल संबंधी मांगों को स्वीकार कर चुकी है और इसके लिए अलग से डेडिकेटेड पाइपलाइन का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध टी-कनेक्शन लगवाया। एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में सत्यवान, अनूप कुमार, हिमांशु, सरस्वती, विशाखा और सुधीर सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।

3. तीसरी प्रेस वार्ता: आईजी कुलदीप सिंह

हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने भी पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकारी परियोजनाओं में अवैध हस्तक्षेप किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

4. चौथी प्रेस वार्ता: धरना कमेटी का पलटवार

वहीं धरना कमेटी ने अलग प्रेस वार्ता कर प्रशासन और पुलिस के दावों को खारिज किया। हाथों में जंजीरें पहन कर बैठे धरना कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को पहले उनकी मांगें स्वीकार होने का भरोसा दिया गया था। इसी आधार पर आमरण अनशन समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि बाद में रात के समय टी-कनेक्शन हटाकर ग्रामीणों के साथ विश्वासघात किया गया। धरना कमेटी का आरोप है कि ग्रामीण केवल अपने गांव के लिए पेयजल की मांग कर रहे थे और उनकी मांग जायज थी।

विपक्ष ने भी जताया विरोध:

इधर उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर धरनारत ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले 40 दिनों से पेयजल की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। उन्होंने चानौत गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान कर ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन देने की मांग केी।

आप ने भी बोला हमला

आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि हांसी के विधायक विनोद भयाना चानौत जल विवाद मामले में अपनी साख पूरी तरह खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मध्यस्थता के बाद गांव में टी-जॉइंट लगाने का कार्य हुआ, लेकिन इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सोरखी ने कहा कि जिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों से समाधान का रास्ता निकला और जिनके समर्थन में ग्रामीणों ने जिंदाबाद के नारे लगाए, आज उन्हीं नेताओं के प्रयासों को नकारा जा रहा है।

Chanot Water Dispute: चानौत में देर रात टी-कनेक्शन हटाने की कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और विरोध करते ग्रामीण, अस्पताल में इलाजरत घायल पुलिस कर्मी