Haridwar Rapid Rail - Sach Kahoon Hindi

Rapid Rail News: पश्चिमी यूपी को मिलेगी नई रफ्तार, मुजफ्फरनगर-Haridwar रैपिड रेल कॉरिडोर को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
मुजफ्फरनगर।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के लिए एएआर-डीपीआर तैयार कराने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।  मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात कर इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच सफर होगा आसान

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को होगा बड़ा लाभ

Rapid Rail News:  हरिद्वार देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सालभर लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से हरिद्वार तक तेज और आधुनिक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सरकार का मानना है कि सेमी हाईस्पीड परिवहन परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को भी आसान बना रही हैं।

पश्चिमी यूपी के विकास की नई जीवनरेखा | Rapid Rail News

राज्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवनरेखा साबित होगी। बेहतर परिवहन नेटवर्क से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के तहत नई दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल का संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना को यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिला है और अब मुजफ्फरनगर-हरिद्वार कॉरिडोर को भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।