Chaudhary Charan Singh University - Sach Kahoon Hindi

Baghpat News: रंछाड़ की किरण ने लिखी क्षेत्र की बेटियों के लिए सफलता की नई इबारत, रच दिया नया इतिहास
MSc Microbiology Topper: बड़ौत (सच कहूँ/संदीप कुमार)। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उत्तर प्रदेश में जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के रंछाड़ गांव की बेटी किरण ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित एमएससी माइक्रोबायोलॉजी (प्राविधिक) चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में किरण ने 9.32 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। Baghpat News

इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के लिए सफलता की नई इबारत लिख दी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रोविजनल मेरिट सूची में किरण का नाम प्रथम स्थान पर दर्ज है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। परिणाम घोषित होते ही रंछाड़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने किरण तथा उनके परिवार को बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किरण ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा डिवाइन ग्लोबल एकेडमी से प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किरण शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। Baghpat News

किरण ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा को देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा दिए गए शिक्षा, सेवा और सकारात्मक सोच के संदेश ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी पूज्य गुरु जी की प्रेरणा ने उन्हें निरंतर मेहनत करने का हौसला दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने शिक्षकों, माता-पिता और परिजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

किरण के पिता नरेश कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। वहीं उनके बाबा बीरेंद्र इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की कृपा और किरण की मेहनत ने रंछाड़ गांव का नाम पूरे विश्वविद्यालय में रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि किरण की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। किरण की यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। Baghpat News