International Day Against Drug Abuse - Sach Kahoon Hindi

Sri Ganganagar News: छात्रों ने बनाई 'WE ARE DRUG FREE' की ह्यूमन आकृति
International Day Against Drug Abuse: श्रीगंगानगर। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस अकाल एकेडमी स्कूलों के हजारों छात्रों ने आज नशा-विरोधी जागरूकता की एक अनोखी पहल में भाग लिया। छात्रों ने "WE ARE DRUG FREE" की ह्यूमन फॉर्मेशन बनाई। इसके ज़रिए उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प दिखाया। यह गतिविधि 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन' से मान्यता हासिल करने की कोशिश के तौर पर की जा रही है। Sri Ganganagar News

इवेंट में जिला के अकाल एकेडमी 31 BB पदमपुर के 41 श्रीगंगानगर के 56 व रामसिंहपुर के 61 छात्रों ने भाग लिया।  अकाल एकेडमी रामसिंहपुर की प्रिंसिपल सुश्री कमलदीप कौर ने कहा, "यह पहल हमारे छात्रों के नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े होने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के संकल्प को दिखाती है। Sri Ganganagar News

नशा करने वालों को बचाने नहीं, इलाज के लिए आगे आएं अभिभावक: एसपी
International Day Against Drug Abuse: हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान और शिविरों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं में बढ़ रही मेडिकल ड्रग्स और चिट्टे की लत पर चिंता जताते हुए इससे बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। Hanumangarh News

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने कहा कि पड़ोसी ताकतों का उद्देश्य भारत के युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलना है और इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। कुछ युवा इसकी चपेट में भी आ रहे हैं, इसलिए समाज और परिवार दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने नशामुक्ति अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया है, जो पूरे प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

पश्चिमी राजस्थान में नशा तस्करी से करोड़ों रुपए कमाने वाले कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्तियां नष्ट की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समाज का रोल मॉडल नहीं बनने देना चाहिए, बल्कि युवाओं को ही समाज का आदर्श माना जाना चाहिए। एसपी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे या युवा में नशे की लत के संकेत दिखाई दें तो उसे छिपाने या बचाने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेकर उसका उपचार करवाएं। साथ ही युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया, ताकि वे नशे से दूर रह सकें।

कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञों ने भी नशे की लत से बचाव, काउंसलिंग और उपचार के बारे में जानकारी दी। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का आदी है तो उसकी काउंसलिंग कराकर उसे नशामुक्त करने का प्रयास करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, भाजपा नेता अमित सहू, डॉ. भारतभूषण शर्मा, आशीष पारीक, कृष्ण तायल, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी सोलंकी, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत सहित कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। Hanumangarh News