Muharram - Sach Kahoon Hindi

मोहर्रम की दसवीं पर ताज़िया व अलम का जुलूस निकला, कर्बला में हुआ समापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मोहर्रम की दसवीं (यौमे आशूरा) के अवसर पर कस्बे के नवाब रज़ा अली खां के अज़ाखाने से ताज़िए का जुलूस तथा हज़रत अब्बास का अलम पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार, पानीपत-खटीमा राजमार्ग से गुजरकर पब्लिक इण्टर कॉलिज के सामने स्थित कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रस्मों के साथ इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान अज़ादारों ने नौहाख्वानी, मातम और सीना-ज़नी कर शहीदाने-कर्बला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं और बच्चों के हाथों में बड़े-बड़े अलम थे, जिन पर 'या हुसैन', 'या अली' और 'या अब्बास' अंकित था। पूरा वातावरण कर्बला की याद और इमाम हुसैन की शहादत के ग़म में डूबा नजर आया।

कर्बला स्थल पर अज़ादारों और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी की सबीलें लगाई गईं, जहां लोगों ने पानी और तबर्रुक का वितरण किया। इस अवसर पर मौलाना इमरान काज़मी ने कहा कि यौमे आशूरा हज़रत इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों की उस महान कुर्बानी की याद दिलाता है, जो उन्होंने दीन, इंसाफ और इंसानियत की हिफाज़त के लिए दी थी। कर्बला का पैगाम सब्र, कुर्बानी, सत्य और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि अहलेबैत की शिक्षाओं पर अमल कर समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम शिवाजी यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार अर्जुन चौहान, नवनियुक्त एसएसआई अखिल चौधरी, एसएसआई अरुण कुमार, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, एसआई रोबिन राठी, एसआई विनोद राघव आदि तैनात रहे। जुलूस में अलहाज कौसर ज़ैदी, अली हैदर ज़ैदी, वसी हैदर साकी, गुलज़ार अली, शान हैदर शानू, कुर्रतुल ऐन मेहदी, अली मेहदी, सैयद शहाबुद्दीन हुसैन, फ़राज़ अली, सरवर हुसैन, दानिश रज़ा, फ़ैसल रज़ा, अख्तर हुसैन, डॉ. फ़रहत, अख्तर अब्बास, शहज़ाद रज़ा, आसिफ अली, रज़ी हैदर, अली अहमद, अली गौहर, अली मियां, काज़िम हुसैन, शाहिद हुसैन, ज़ामिन अली, हाजी शाहिद हुसैन, हाजी जाफर अब्बास, शबाब हैदर, मोहम्मद अली, मुमताज़ अली, मोहम्मद आलम, अरबाब हैदर तथा शाह रज़ा ज़ैदी सोनू सदस्य सहित सैकड़ों अज़ादार एवं अहलेबैत के चाहने वाले मौजूद रहे।