Grand Slam - Sach Kahoon Hindi

फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी
Novak Djokovic ने जीता 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब

पेरिस। नोवाक जोकोविच ने वर्षों के संजोए सपने को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उनका लक्ष्य था, जिसका उन्होंने पीछा किया और उसी ने उसे प्रेरित किया। उनके खेल के सबसे बड़े चरणों में से एक सबसे बड़ा खिताब हासिल करना जोकोविच का मुख्य उद्देश्य था और आखिरकार उनका वो सपना आज पूरा हो गया है। आज वो अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो राफेल नडाल, रोजर फेडरर तथा हर उस खिलाड़ी से आगे खड़े हैं जो टेनिस के महारत हंै।

जोकोविच ने रूड पर 7-6 (1), 6-3, 7-5 से जीत के साथ नडाल के साथ एक टाई तोड़कर और रिटायर्ड फेडरर के सामने तीन मूव करते हुए अपना पुरुष-रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियनशिप जीता। जो वास्तव में बहुत मुश्किल था।

दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की बराबरी की

नोवाक जोकोविच ने कैस्पर रुड की चुनौती का सामना करते हुए तीन सेटों में खिताब जीतकर अपने तीसरे फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 23वें ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ उन्हें पेरिस में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शुमार कर दिया। जोकोविच ने ओपन एरा में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की भी बराबरी कर ली है। जोकोविच ने खिताबी मुकाबला 3 घंटे 13 मिनट में जीतकर खिताब अपने नाम किया।

नॉर्वे के 24 साल के कैस्पर रूड पहले सेट को छोड़ दें तो किसी सेट में जोकोविच को टक्कर देते नहीं दिखाई नहीं दिये। अंतिम सेट में 5-5 की बराबरी के बाद जोकोविच ने अगले दोनों गेम जीतकर मैच अपने नाम किया। इसी के साथ नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

जोकोविच ने 36 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम था। लेकिन अब जोकोविच ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नडाल ने 2022 में 36 साल 2 दिन की उम्र में फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया था। जोकोविच का यह इस साल का लगातार दूसरा टाइटल खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में उन्होंने आॅस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: शारापोवा को मिला वाइल्ड कार्ड
न्यूयार्क (एजेंसी)। विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी रुस की मारिया शारापोवा 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लेम में खेलने उतरेंगी जहां वर्ष के आखिरी स्लेम यूएस ओपन के मुख्य ड्रा के लिए उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। यूएस ओपन के आयोजकों ने बताया कि ग्रैंड स्लेम के लिए शारापोवा को वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। शारापोवा इस वर्ष के शुरु में ही 15 महीने के डोपिंग निलंबन के बाद टेनिस में वापसी कर रही हैं लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड देने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद वह जांघ में चोट के कारण विम्बलडन सहित संपूर्ण ग्रास कोर्ट सत्र में नहीं खेल सकी थीं।

पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष मिलेगी 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि

30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यूएस ओपन आपका शुक्रिया, यह मेरे लिए बहुत विशेष है, मेरे खुशी से रोंगटे खड़े हो गए। शारापोवा वर्ष 2006 में यूएस ओपन चैंपियन रह चुकी हैं और करियर में पांच ग्रैंड स्लेम एकल खिताब जीते हैं। शारापोवा को वर्ष 2016 में प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने अपने बयान में कहा कि शारापोवा के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत प्रतिबंध की समयसीमा पूरी हो चुकी है और ऐसे में उन्हें वाइल्ड कार्ड के लिए नहीं चुनने की कोई वजह नहीं है।

रुसी खिलाड़ी ने यूएसटीए नेशनल कैंपस में डोपिंग रोधी कार्यक्रम के बारे में युवा टेनिस खिलाड़ियों से स्वयं ही बात की थी। हालांकि उन्हें इस माह स्टैनफोर्ड क्लासिक के पहले दौर में चोट लग गई थी जिससे उनकी तैयारियों को झटका लगा है। विश्व में 148वें नंबर पर खिसक चुकीं शारापोवा ने इस सप्ताह रोजर्स कप के बाद सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापिस ले लिया था। यूएस ओपन 28 अगस्त से 10 सितंबर तक बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर न्यूयार्क में खेला जाएगा। पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘फैबुलस फोर’ में होगा दिलचस्प ‘मुकाबला’
विम्बलडन ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सोमवार से शुरु होगा वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लेम

लंदन (एजेंसी)। आधुनिक टेनिस के ‘फैबुलस फोर’ कहे जाने वाले रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मुर्रे के बीच सोमवार से शुरु हो रहे वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन के ग्रास कोर्ट पर खिताब के लिए दिलचस्प मुकाबला होगा। विम्बलडन के पिछले 14 संस्करणों में स्विट्ज़रलैंड के फेडरर सात बार, स्पेन के नडाल दो बार, ब्रिटेन के मुर्रे दो बार और सर्बिया के जोकोविच तीन बार चैंपियन रह चुके हैं।

अन्य कोई खिलाड़ी इनके दबदबे में सेंध नहीं लगा पाया है। 2017 में पहले दो ग्रैंड स्लेम में फेडरर ने आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर कब्ज़ा किया जबकि नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। सात बार के चैंपियन फेडरर ने टूर्नामेंट की पूर्वसंध्या पर चेतावनी दी है कि एक बार फिर विम्बलडन में इन चारों का ही दबदबा रहेगा। फेडरर ने विम्बलडन के लिए खुद को फ्रेंच ओपन के क्ले कोर्ट से दूर रखा था। फेडरर का मानना है कि टेनिस की युवा ब्रिगेड में अभी इस फैबुलस फोर को चुनौती देने का दमखम नहीं है। गत चैंपियन मुर्रे तथा नडाल और फेडरर तथा जोकोविच के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हो सकती है।

चारों दिग्गज एक बार फिर एक-दूसरे को चुनौती देने के लिए तैयार

फेडरर इस बार विम्बलडन में अपने आठवें खिताब के लिए उतरेंगे जबकि दूसरी सीड जोकोविच अपने चौथे खिताब के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मुर्रे अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर से करेंगे। जोकोविच के सामने स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान की चुनौती होगी। सर्बियाई खिलाड़ी तीसरे राउंड में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से भी भिड़ सकते हैं। टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर के सामने पहले दौर में यूक्रेन के एलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव होंगे जबकि चौथी वरीय नडाल के सामने आस्ट्रेलिया के जॉन मिलिमैन रहेंगे।

कूल्हे की चोट के कारण गत सप्ताह क्वींस क्लब में पहले ही दौर में बाहर हो गए 30 वर्षीय मुर्रे विम्बलडन में अच्छी शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। पहले सप्ताह में जोकोविच और डेल पोत्रो के बीच मैच भी अह्म होगा। दोनों के बीच 2013 सेमीफाइनल में पांच सेटों तक मैच चला था जबकि पोत्रो ने सर्बियाई खिलाड़ी को ओलंपिक में गत वर्ष मात दी थी। नडाल की जोरदार सर्विस करने वाले जाइल्स मुलर से अंतिम-16 में और अंतिम-आठ में जापान के केई निशिकोरी या क्रोएशिया के मारिन सिलिच से भिड़ंत संभव है।

वहीं यह संभावना है कि फाइनल में नडाल और फेडरर के बीच चौथी बार भी भिड़ंत हो सकती है। इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी 2006, 2007 और 2008 में एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। स्पेनिश खिलाड़ी ने नौ वर्ष पहले पांच सेटों में पांच घटों के बाद मैराथन फाइनल जीता था जो विम्बलडन इतिहास का सबसे चुनौतीपूर्ण फाइनल माना गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।