West Material - Sach Kahoon Hindi

Waste Material: ऐसे बनाये वेस्ट मटीरियल से काम की चीजें
Waste Material: बच्चों को व्यस्त रखना और उनका मन लगाए रखना कोई आसान काम नहीं है। आधुनिक गैजेट्स और टीवी ने इस काम को आसान जरूर कर दिया है, लेकिन इनका उपयोग एक सीमित अंतराल के लिए ही सही है। इसलिए चलिए इसके लिए कुछ पुराने तरीके अपनाते हैं और बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से व्यस्त रखने के 1-2 तरीके सीखते हैं। बेकार सामग्रियों से क्राफ्टिंग करना बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताने और कुछ नया सिखाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। घर की सजावट के सामानों से लेकर छोटी-छोटी चीजें जिन्हें वे ज्वेलरी के तौर पर पहन सकते हैं या फिर प्यारे-प्यारे लौने, न जाने कितनी सारी चीजें हैं जिन्हें घर में पड़ी हुई बेकार चीजों से बनाया जा सकता है। इसलिए अपने अंदर के कलाकार को जगाएं और वेस्ट सामग्रियों का उपयोग करके इन क्राफ्ट आइडियाज को आजमाएं।

बच्चों के लिए सुपर क्रिएटिव वेस्ट मटीरियल क्राफ्ट आइडियाज

बेकार पड़ी चीजों से क्राफ्ट करना किफायती तो है ही, साथ ही यह बच्चों के अंदर के कलाकार को जगाते हुए चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी करता है! यहाँ पर बच्चों के लिए कुछ आसान, मजेदार और सुंदर क्राफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जिन्हें बेकार सामग्रियों से बनाया जा सकता है!

दूध के डब्बे से बना बर्ड हाऊस | Waste Material

इस एक्टिविटी के लिए आप दूध के एक पुराने डिब्बे का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि न केवल मस्ती भरा और व्यस्त रखने वाला है, बल्कि इससे आकर्षित होकर पक्षी जब आपके बालकनी में आएंगे तब आपके बच्चों को बहुत खुशी मिलेगी।

दूध या जूस का डिब्बा

सफेद स्प्रे पेंट

सफेद ग्लू जैसे कि फेविकोल

हॉट ग्लू गन

प्लास्टिक का एक चम्मच

रंगीन टिशु पेपर

कटर या चाकू

स्पंज ब्रश

छत बनाने के लायक बड़ा और किताब का सॉफ्ट कवर

ऊन

बनाने का तरीका

दूध या जूस के डिब्बे को स्प्रे पेंट करें और सूखने के लिए छोड़ दें।

सफेद ग्लू को पानी में मिलाकर पतला करें और डिब्बे के ऊपर और बुक कवर पर इसकी पतली परत लगाएं।

ग्लू के सूखने से पहले रंगीन टिशू या कागज को डिब्बे पर अनियमित रूप से लगाएं, जिससे उसे एक कलरफुल लुक मिले। आप एक के ऊपर दूसरे टिशु पेपर को भी लगा सकते हैं।

डिब्बे के ऊपर कटर की सहायता से एक छेद बनाएं और डिब्बे की साइड में दरवाजा बनाने के लिए एक छेद बनाए। दरवाजे के ठीक नीचे एक छोटा ‘एक्स’ आकार काटें और उसमें एक प्लास्टिक का चम्मच डालें। इसी चम्मच पर चिड़िया के लिए दाने रखे जाएंगे। अब हॉट ग्लू गन की सहायता से ऊपर छत लगाएं। छत पर दो छोटे कट लगाएं जिनके बीच लगभग 2 इंच की दूरी हो। इस कट में से ऊन को डालकर निकालें और इसी के द्वारा इस प्यारे से बर्ड हाउस को लटकाएं। Waste Material

पॉप्सिकल स्टिक से बने बुकमार्क

इन डीआईवाई बुकमार्क द्वारा छुट्टियों में पढ़ने को मजेदार बनाएं। ये दोस्तों के लिए अच्छे गिफ्ट भी हो सकते हैं।

पॉप्सिकल स्टिक्स

कपड़े की कतरनें

ग्लू

रिबन

फेल्ट पेन

गूगली आईज

बनाने का तरीका

धुले और सूखे हुए पॉप्सिकल स्टिक से शुरू करेंगे।

ग्लू की सहायता से बच्चों को कपड़े की कतरनों को आइसक्रीम स्टिक में लपेटने और चिपकाने के लिए दें। इसमें

चेहरा बनाने के लिए थोड़ी जगह छोड़े जो कि ऊपर की तरफ लगभग एक चौथाई होना चाहिए।

रिबन का प्रयोग ग्लू की सहायता से बेल्ट या बालों के एसेसरीज बनाने में किया जा सकता है। अंत में स्टिक के दोनों तरफ गूगली आईज को चिपकाएं और मुंह बनाएं। आपका प्यारा सा बुकमार्क तैयार है।

चमचमाती सीडी की फिश

इन आकर्षक मछलियों से अपने बच्चे को उसका अपना अक्वेरियम बनाने में सहायता करें।

आवश्यक सामग्री

एक सीडी

ग्लिटर

सफेद ग्लू

पीला कार्ड पेपर

स्कॉच टेप

कैंची

गुगली आइज बनाने का तरीका | Waste Material

केवल बीच के हिस्से को खाली छोड़ते हुए पूरी सीडी पर ग्लू लगाएं।

सीडी पर अच्छी तरह से ग्लिटर को छिड़क कर और सूखने के लिए छोड़ दें।

येलो कार्ड पेपर से मुंह, पंखुड़ियां और पूंछ काटें और इन्हें टेप की सहायता से सूख चुके सीडी के खाली वाले स्थान पर चिपकाएं। फिश के चेहरे के एक तरफ गूगली आईज को चिपकाएं। आपका मजेदार फिश तैयार है।

यह भी पढ़ें:– Snake: सांपों के लिए हैं ये लक्ष्मण रेखा, घर पर छिड़क दें ये बीज, घुसने से डरेगा सांप