Forester Recruitment 2026 - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Forester Exam 2026: राजस्थान के करौली में वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा, कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी
Rajasthan Forester Exam 2026: करौली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को करौली जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में होगी। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 4006 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। Rajasthan News

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन के साथ बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य रहेगी। वहीं मुख्य प्रवेश द्वारों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला कार्मिकों द्वारा ही ली जाएगी। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। Rajasthan News

परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए जिला कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 115 में विशेष जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम रविवार सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्त होने तथा उससे जुड़े सभी कार्य पूर्ण होने तक लगातार कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी चाहिए या कोई समस्या आती है तो वह सीधे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। Rajasthan News