israel - Sach Kahoon Hindi

Israel Shooting: इजरायल में गोलीबारी से हड़कंप, पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
Israel Shooting: तेल अवीव। इजरायल के केंद्रीय इलाके कोचाव याइर के पास हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। इजरायली आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम के अनुसार, घायलों का इलाज पास के अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। कुछ पीड़ितों को टजूर यित्जहाक और टजूर नतान के पास पाया गया, जहां एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में भी था। Israel News

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने एक से अधिक स्थानों पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बाद में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकियों का पता लगाकर कार्रवाई की। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के तुरंत बाद स्थिति की समीक्षा की और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि वे सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमले में शामिल संदिग्धों में से एक को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया, जबकि दूसरे को बाद में मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने एक वाहन का उपयोग किया था, जो कथित तौर पर इजरायली नंबर प्लेट वाला था। सेना ने बताया कि हमले के बाद आसपास के फिलिस्तीनी गांवों को घेर लिया गया है और वेस्ट बैंक सीमा क्षेत्र के पास स्थित क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। इस घटना के बाद इजरायल में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के मकसद और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Israel: इजरायल के तेल अवीव में सुनी गयीं जोरदार धमाकों की आवाजें
तेल अवीव। Tel Aviv: ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल के तेल अवीव क्षेत्र में जोरदार धमाके सुने गये हैं। इससे पहले ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले के कारण शहर और मध्य इजरायल में 15 मिनट के भीतर तीन बार हवाई हमले के सायरन बजे। धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जो संभवत: हवाई रक्षा प्रणालियों से हुई थीं। अभी तक मिसाइल गिरने या किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। अमेरिका और इजरायल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली क्षेत्र पर हमले कर रहा है। संघर्ष के पहले दिन, 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान में बालिकाओं के एक स्कूल पर हमला हुआ था। उसी दिन एक अन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये थे। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान में 1,300 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 20,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। Israel

यह भी पढ़ें:– Beekeeping: खेतिहर मजदूरी से शहद कारोबार तक: गीता देवी की सफलता, 500 बॉक्स से सालाना 15 लाख मुनाफा

India–Israel: भारत-इजरायल अगले सप्ताह होने वाले ग्लोबल एआई समिट में एआई सहयोग को करेंगे और मजबूत
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: भारत और इजरायल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), जलवायु नवाचार और डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में अपने सहयोग को और मजबूत करने जा रहे हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों देशों का सहयोग खेती को मजबूत बनाने, भविष्य के लिए जरूरी कौशल तैयार करने और जिम्मेदार एआई के उपयोग जैसे असली समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है।

नई दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समट 2026’ में भाग लेने के लिए इजरायल से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आ रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के पूर्व राजदूत और ईडीटीएस नीति समन्वयक इलान फ्लस कर रहे हैं। इस दल में सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य एआई, जलवायु लचीलापन, ईएसजी निवेश, डिजिटल शासन और जिम्मेदार नवाचार में इजरायल-भारत सहयोग को गहरा करना है। New Delhi

फ्लस ने एक बयान में कहा कि जब एआई दुनिया को बदल रहा है, तब भारत और इजरायल की जिम्मेदारी है कि वे नैतिक मूल्यों के साथ नवाचार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी यह दिखाती है कि उन्नत तकनीक और मानवीय मूल्यों को साथ लेकर कैसे प्रगति कर सकते हैं। यह समिट दोनों देशों के रिश्तों के नए अध्याय की शुरुआत होगी।

समिट में इजरायली प्रतिनिधि एआई के जरिए जलवायु परिवर्तन से निपटने, सटीक खेती, डिजिटल ढांचे, रोजगार में बदलाव और नई तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, टिकाऊ विकास के लिए नए निवेश मॉडल और सरकारी-निजी भागीदारी पर भी विचार किया जाएगा।

नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास की इनोवेशन अटैची माया शेरमैन ने कहा कि भारत और इजरायल दोनों ऐसी तकनीक में विश्वास रखते हैं जो लोगों के हित में काम करे। यह समिट दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगा।

समिट से पहले दूतावास ने शिक्षा, उद्योग और सरकार से जुड़े भारतीय और इजरायली विशेषज्ञों के बीच बातचीत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य समिट कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित होंगे। इस दौरान दूतावास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (आईआईटी-रोपड़), धीरूभाई अंबानी विश्वविद्यालय और तकनीकी नीति थिंक-टैंक द डायलॉग जैसे संस्थानों के साथ मिलकर एआई और नई तकनीकों में सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। New Delhi

Asim Munir: आसिम मुनीर का गिफ्ट बना बकरी की हत्या का कारण!
डॉ. संदीप सिंहमार। Asim Munir: इसरायल व ईरान के बीच शुरुआती तनाव के दौरान ईरान के टॉप कमांडर मोहम्मद हुसैन बकरी को इसरायल ने मार गिराया था। इसरायल के टॉप कमांडर की मिसाइल अटैक में हत्या पर अब दुनिया भर में रिपोर्ट सामने आ रही है। यह पाकिस्तान के सेवा प्रमुख असीम मुनीर पर लग रहे हैं दरअसल असीम मुनीर ने ईरानी कमांडर मोहम्मद हुसैन बकरी को एक स्मार्ट वॉच गिफ्ट की थी जिसमें जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ था। इसी जीपीएस ट्रैकर की वजह से इसरायल ने बकरी की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे पर अपना सटीक निशाना साधा था।

अब रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान सेवा प्रमुख मुनीर ने बकरी की हत्या करवाने के लिए ही यह जीपीएस ट्रैकर से युक्त स्मार्टवॉच गिफ्ट की थी। हाल ही में सामने आई रिपोर्टों में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ईरान के शीर्ष कमांडर मोहम्मद हुसैन बकरी की लोकेशन लीक की है। यह एक गंभीर विषय है, जो न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर भी इसके गहरे प्रभाव हो सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, आसिम मुनीर ने ईरानी कमांडर को एक स्मार्टवॉच गिफ्ट की थी, जिसमें एक जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ था। Asim Munir

इस स्मार्टवॉच के माध्यम से न केवल बकरी की लोकेशन को ट्रैक किया गया, बल्कि इसका उपयोग इजरायल द्वारा एक लक्षित हमले के लिए किया गया। यह घटना इस जनरल की रणनीतिक सोच और कूटनीतिक चालबाज़ी पर सवाल उठाती है। ईरान, जो कि मध्य पूर्व में एक प्रमुख शक्ति है। पाकिस्तान व ईरान के बीच संबंधों का इतिहास जटिल और परिवर्तनशील रहा है। आसिम मुनीर का यह कदम संभावित रूप से एक बड़ा राजनीतिक-आर्थिक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। यदि ईरान यह समझता है कि उसके भीतर इस तरह की कूटनीतिक चालें चल रही हैं, तो इसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। ईरान की सैन्य गतिविधियाँ हमेशा से इजरायल के लिए चिंता का विषय रही है। आसिम मुनीर की इस कृत्य ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह सिर्फ एक अंतर-सामरिक हमला है, या फिर यह एक व्यापक कूटनीतिक खेल का हिस्सा है।

इससे यह भी सवाल उठता है कि क्या इस प्रकार की गतिविधियाँ भविष्य में और अधिक युद्धरतता का संकेत दे रही हैं। आसिम मुनीर द्वारा ईरानी कमांडर की लोकेशन लीक करने का आरोप निश्चित रूप से कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह न केवल ईरान-पाकिस्तान के रिश्तों को प्रभावित करेगा, बल्कि मध्य पूर्व में सुरक्षा और स्थिरता के लिए भी एक चुनौती प्रस्तुत करेगा। वैश्विक शक्तियों को इस घटनाक्रम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। Asim Munir

इजरायल और ईरान के बीच संवेदनशील संबंध: पाकिस्तान की भूमिका

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने मध्य पूर्व की राजनीति में कई जटिलताएँ पैदा की हैं। इस संघर्ष में पाकिस्तान की भूमिका पर विचार करते हुए, यह स्पष्ट होता है कि वह एक दोहरा खेल खेल रहा है। एक ओर, पाकिस्तान ईरान का समर्थन करने वाले बयानों के जरिए अपनी नीतियों को प्रदर्शित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर, कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उसने ईरान के शीर्ष कमांडर मोहम्मद हुसैन बकरी की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल में मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून को ईरान के प्रमुख कमांडर मोहम्मद हुसैन बकरी की हत्या के पीछे पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर का नाम बार-बार सामने आ रहा है। ईरानी सूत्रों का दावा है कि मुनीर ने बकरी की लोकेशन अमेरिका और इजरायल के साथ साझा की थी, जिससे उनका ठिकाना सुरक्षा बलों को ज्ञात हुआ और उस पर सटीक हमला संभव हो सका। यह एक गंभीर आरोप है, जो पाकिस्तान के ईरान के प्रति उसके दोहरे रिश्ते को दर्शाता है।

ईरानी मीडिया का दावा है कि जीपीएस ट्रैकर ने इजरायली सेना को बकरी की वास्तविक लोकेशन प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप वह घातक हमला कर पाने में सफल रहे। यह घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान अपनी भौगोलिक स्थिति और रणनीतिक महत्व को समझते हुए एक संतुलित नीति अपनाने का प्रयास कर रहा है।

आसिम मुनीर की मोहम्मद हुसैन बकरी से मुलाकात के बाद उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीक्रेट मुलाकात ने ईरान की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। यह बात स्पष्ट करती है कि पाकिस्तान पश्चिमी देशों, विशेषकर अमेरिका, के साथ भी अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है। वह एक ओर ईरान के साथ अपने वजूद को बना रखना चाहता है, जबकि दूसरी ओर पश्चिमी शक्तियों के साथ सहयोगी बने रहने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान की यह रणनीति उसे एक अस्थिर स्थिति में रखती है, क्योंकि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध में उसकी भूमिका न केवल विवादास्पद है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में उसकी विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती है। पाकिस्तान की इस विशेष स्थिति और ईरान के प्रति उसके संदिग्ध दृष्टिकोण ने दोनों देशों के बीच की जटिलता को और बढ़ा दिया है। Asim Munir

यह स्पष्ट होता है कि इजरायल और ईरान के संघर्ष में पाकिस्तान का कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उसकी नीतियों में अंतर्विरोध इसे एक अस्थिर और जोखिम भरा स्थिति में डाल रहे हैं। इस परिस्थिति में, अंततः यह देखना आवश्यक होगा कि ये घटनाएँ मध्य पूर्व की राजनीतिक संरचना को किस प्रकार प्रभावित करेंगी और भविष्य में पाकिस्तान की भूमिका किस दिशा में अग्रसर होगी।

यह भी पढ़ें:– Toll Plaza News: इस हाईवे से हटाया जाएगा टोल प्लाजा, फ्री में गुजरेंगे वाहन, सरकार से मिली मंजूरी

सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायली हवाई हमले, 15 मरे
दमिश्क (एजेंसी)। Damascus: सीरिया के मध्य शहर मस्याफ में कई सैन्य ठिकानों पर किए गए इजरायली हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हो गए। Damascus

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी लेबनान से मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, साथ ही वायु रक्षा बलों ने कई मिसाइलों को मार गिराया। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी लेबनान से मध्य सीरिया में रात करीब 11:23 बजे कई प्रमुख सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया। Damascus

यह भी पढ़ें:– Assembly Election 2024: हिसार में आयोजित किसान महा पंचायत में हुए बड़े फैसले!

Israel–Hamas War : शक्तिशाली देशों की जिद्द
– Israel Hamas War –

इजराइल-हमास के बीच चल रहा युद्ध (Israel Hamas War) थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका व अन्य शक्तिशाली देश शांति बहाली के प्र्रयासों की बजाए शक्ति संतुलन कायम रखने के लिए युद्ध की आग में घी डाल रहे हैं। अमेरिका ने इजरायल को एक अरब डॉलर के और हथियार देने का फैसला किया है, जिसका स्पष्ट सा अर्थ है कि महाशक्तियों के लिए साम्राज्यवाद की जिद्द और मनमानी करना इंसानियत से ऊपर हो गई है। चिंताजनक बात यह है कि विश्व स्तर की पंचायतें बेबस नजर आ रही हैं और मामला अब अंतरराष्ट्रीय अदालत में पहुंच चुका है।

हैरानी इस बात की है कि जिन पश्चिमी देशों ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के विनाश को देखकर तौबा की थी और शांति के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों की स्थापना की थी, अब वही देश परमाणु युद्ध को छोड़कर पुन: विश्व युद्ध के रास्ते पर चल रहे हैं। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई उचित व आवश्यक है लेकिन निर्दोष फिलिस्तनियों व इजरायल के नागरिकों की बर्बादी समूह मानवता के खिलाफ एक बड़ा अपराध है। मौजूदा परिस्थितियों से स्पष्ट है कि युद्ध इजराइल और हमास के बीच नहीं बल्कि विश्व शक्तियों के बीच है। विश्व शक्तियां अपने प्रयोग व शक्ति प्रदर्शन के लिए इंसानियत की बलि न दें।

Israel-Iran Crisis : इजराइल-ईरान संघर्ष चिंताजनक
Israel-Iran Crisis

अरब दुनिया में तनाव बढ़ता चला जा रहा है। इजरायल तो पहले से ही आक्रामकता की सीमाएं लांघता आ रहा है और अब उसके मुकाबले में ईरान ने भी उतनी ही आक्रामक मुद्रा अपना ली है। ईरान और इजराइल (Israel-Iran Crisis) के बीच सीधे युद्ध की आशंका ने विश्व के लिए चिंता पैदा कर दी है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि एक दिन के अंदर ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्किये, चीन और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से बात की है। अमेरिकी विदेश मंत्री यह समझाने की कोशिश में लगे हैं कि मध्य-पूर्व में तनाव में वृद्धि किसी के हित में नहीं है। ईरान जहां धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाता है, वहीं इजराइल टकराव को धार्मिक रंग भी दे रहा है। इजरायल-फिलिस्तीन की जंग दो संप्रदायों की लड़ाई बनती जा रही है।

इजरायल के खिलाफ सीरिया, यमन, लेबनान और यूएई पहले से ही मैदान में हैं। यदि अमेरिका इजराइल का समर्थन करता है तो चीन और रूस भी अमेरिका के खिलाफ खड़े हैं। भारत ने ताजा परिस्थितियों को भांपकर अपने नागरिकों को इजराइल व ईरान न जाने की सलाह दी है। इसी तरह कई देशों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। भले ही ईरान का आक्रामक रुख दिख रहा है, लेकिन यहां भी इजराइल की हरकतें युद्ध का माहौल बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजराइल लगातार फिलिस्तीन पर हमले कर रहा है। हमास के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई भले ही युद्ध का हिस्सा हो, लेकिन राहत सामग्री लेने आए आम फिलिस्तीन नागरिकों की हत्या कर देना इजरायल की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। इजराइल की इस कार्रवाई से उसका समर्थक देश अमेरिका भी नाराज है। शक्तिशाली देशों को अपने हितों के स्वार्थ को त्याग युद्ध रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। यदि हालात इसी तरह टकराव भरे रहे तो तीसरे विश्व युद्ध से इनकार नहीं किया जा सकता।

Israel Hamas war: इजरायल ने रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची प्राप्त होने की पुष्टि
यरूशलेम (एजेंसी)। Israel Hamas war: इजरायल ने पुष्टि की है कि उसे रातों-रात बंधकों की एक सूची मिल गई है जिन्हें सोमवार को हमास द्वारा रिहा किया जाना है। आई24 ब्रॉडकास्टर ने यह जानकारी दी। हमास ने अब तक कुल 58 बंधकों को रिहा किया है जबकि इजरायल ने 117 फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। पिछले हफ्ते कतर ने इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम तथा कुछ कैदियों एवं बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने के समझौते में मध्यस्थता की थी। इजरायली और विदेशी बंधकों के पहले समूह को शुक्रवार को एन्क्लेव से रिहा कर दिया गया।

इससे पहले इजरायल ने हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते के अंतर्गत रविवार को 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया, जिनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हमास की ओर से महिलाओं और बच्चों सहित 13 बंधकों के समूह को मुक्त किया गया। हमास और इजरायल इस सप्ताह की शुरूआत में गाजा पट्टी में चार दिवसीय युद्धविराम पर एक समझौते पर पहुंचे। समझौते के तहत, हमास इजरायल में बंद लगभग 150 फिलिस्तीनी बंदियों के बदले में गाजा से कम से कम 50 बंधकों को रिहा करेगा। Israel Hamas war

गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक 15,700 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजरायल ने कहा कि हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए जबकि 200 से अधिक आश्रय स्थल गाजा ले जाए गए। वहीं, गाजा में हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय के अनुसार, गाजा में इजरायली हमलों में फिलीस्तीन की मौत का आंकड़ा अब तक 14,532 तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:– Health: अग्न्याशय कैंसर, जिसका पता फर्स्ट स्टेज में लगाया जा सकता है, जानें खास तरीका!

Israel Hamas War: इस इजरायली लड़की का वीडियो दिखाकर क्या जाहिर करना चाहता है हमास? जानें हमास के क्रूर इरादे!
नई दिल्ली। Israel Hamas War: इजरायल के हमास पर लगातार हमलों से बौखलाए आतंकी संगठन हमास ने पहली बार एक वीडियो जारी कर अपनी मंशा जाहिर की है। लगता तो यह है कि हमास ने यह वीडियो उस पर बमबारी रोकने के इरादे से ब्लैकमेल करने के लिए बनाया है। हमास ने बनाई इस वीडियो में एक 21 साल की इजरायली लड़की का हमास कमांडर द्वारा इलाज करना दिखाया गया है।

#BREAKING Hamas releases what is claimed to be first footage of an Israeli hostage

Hamas psychological warfare?

Mia Shem, 21 years old from Shoham said: “They are taking care of me… I only a that you get me out of here as soon as possible. Please.”

Here’s the full story:… pic.twitter.com/0gN3xJu6ow

— The Jerusalem Post (@Jerusalem_Post) October 16, 2023

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस बीच हमास ने पहली बार एक वीडियो जारी किया है। आतंकी संगठन हमास ने 21 साल की लड़की मिआ शेम को बंधक बनाकर यह वीडियो जारी किया है। वीडियो में लड़की को काफी डरा-सहमा हुआ सा दिखाया गया है। इसी बीच वह कह रही है कि वो पूरी तरह से ठीक है। हमास की तरफ से उसका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल ये माना जा रहा है कि हमास ने यह वीडियो दुनिया को ब्लैकमेल करने के लिए बनाया है। यह वीडियो दिखाकर वह दुनिया भर के देशों को यह बताना चाहता है कि इजरायल उस पर हमला कर रहा है लेकिन वहीं वह पीड़ितों की देखभाल कर रहा है।

इजरायली मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो हमास ने मिआ शेम का वीडियो अपने अरेबिक टेलीग्राम चैनल पर जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हमास का कमांडर लड़की को मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहा है। वीडियो में लड़की कहती हुई नजर आ रही है कि वो हमले में घायल हो गई थी। लेकिन अब वो ठीक है। हमास की तरफ से उसका इलाज कराया जा रहा है।

israel palestine conflict: 6 साल के मासूम बच्चे पर 26 बार चाकू से वार, इजरायल-हमास युद्ध के कारण अमेरिका में हत्या
israel palestine conflict: अमेरिका में इस्लामोफोबिया के कारण हमले में एक छह वर्षीय फिलीस्तीनी-अमेरिकी बच्चे की मौत तथा एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पलैनफील्ड इलीनोइस इलाके की है, जहां 12 साल से वेस्ट बैंक के बेइतुनिया की मूल निवासी महिला अपने पुत्र के साथ रह रही थीं। उनके पास अमेरीकी नागरिकता भी है। वह किराए पर रहती हैं। यहीं पर उनके मकान मालिक ने अचानक मां-पुत्र पर चाकू और ब्लेड से हमला शुरू कर दिया। वह बचने के लिए बाथरूम में छिप गयीं। किसी तरह उन्होंने विल काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचकर मां-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गयी जबकि महिला की हालत अभी भी गंभीर है।

Sugar Intake Sideeffects: आप भी है ज्यादा मीठा खाने के शौकीन, तो हो जाए अलर्ट! समय से पहले आ सकता है बुढ़ापा, हड्डियां भी होगी कमजोर

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की | israel palestine conflict

शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया गया कि मकान मालिक इलिनोइस (71) ने मां-पुत्र पर इसलिए हमला किया, क्योंकि वे मुस्लिम हैं। हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण मां-पुत्र को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मैं मां-पुत्र पर हुए हमले से दुखी हूं। नफरत के इस भयानक कृत्य के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है और यह हमारे बुनियादी मूल्यों के खिलाफ है। हम कैसे प्रार्थना करते हैं, हम क्या मानते हैं और हम कौन हैं। इस डर से मुक्ति होकर मानवता को सर्वोपरि मानते हैं।

अमेरिकियों के रूप में हमें एक साथ आना चाहिए तथा इस्लामोफोबिया और सभी प्रकार की कट्टरता और घृणा को अस्वीकार करना चाहिए। अमेरिका के अधिकार समूह काउंसिल आॅन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर-शिकागो) के शिकागो कार्यालय ने महिला हनान शाहीनत और उशके पुत्र की वाडिया अल-फयूम के रूप में पहचान की है। सीएआईआर-शिकागो के कार्यकारी निदेशक अहमद रिहैब ने कहा ने कहा कि गाजा में, फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 2,300 से अधिक हो गया है। सात अक्टूबर को हमास और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 2,300 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और नौ हजार से अधिक घायल हुए हैं, जबकि वेस्ट बैंक में 54 लोग मारे गए और 1,100 घायल हुए हैं।

Operation Ajay: इजरायल से आए 212 भारतीय नागरिकों के चेहरे पर आई मुस्कान
नई दिल्ली। Operation Ajay: फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 212 भारतीयों को लेकर एक पहली चार्टर उड़ान गुरुवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुआ और शुक्रवार सुबह दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतरा। केन्द्र सरकार द्वारा आॅपरेशन अजय के तहत विशेष विमान से आज सुबह 5.50 बजे इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इस समय करीब 20,000 भारतीयों के इजराइल में फंसे होने की संभावना है और भारत सरकार ने आॅपरेशन अजय के तहत उन्हें स्वदेश सुरक्षित वापस लाने की शुरूआत कर दी हैै।

Winter Skincare Tips: सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू तरीके, खिल उठेगी रूखी त्वचा

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में गुरुवार को प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत सरकार का पूरा ध्यान इजरायल फंसे भारतीयों को वापस लाने पर है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद भारतीय जो वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा गया है। इजरायल में करीब बीस हजार भारतीय फंसे हैं। बागची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आॅपरेशन अजय आने के इच्छुक भारतीयों की मांग पर आधारित होगा। फिलहाल चार्टर उड़ानें संचालित की जा रही हैं। लेकिन भविष्य में यदि जरूरत महसूस हुई तो हमारे पास सभी विकल्प हैं। आॅपरेशन में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Israel Hamas War: इजरायल और Hamas के बीच भयंकर युद्ध, हवा में उड़ी मिसाइलें, देखें खौफनाक वीडियो
यरुशलम (एजेंसी)। Israel Hamas War: फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के कई बंदूकधारियों ने शनिवार को अचानक हमला करके गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल में घुसपैठ की। यह जानकारी बीबीसी ने शनिवार को दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गये वीडियो में दिख रहा है कि फिलिस्तीनी हमलावर इजरायली शहर स्डेरोट की सड़कों पर राहगीरों पर सरेआम गोलियां चला रहे हैं। गाजा की ओर से किये गये फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में इजरायल की एक महिला की मौत हो गयी। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास ने बहुत बड़ी गलती की है और उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। गैलेंट ने कहा कि इजरायल के सैनिक हर जगह पर दुश्मन का सामना कर रहे हैं और इजराइल इस युद्ध को जीतेगा।

Breaking News: Israel launched Operation Iron Swords Israel destroys third Gaza tower eliminated Palestinian Terrorists #Gaza #hamas #southernisrael pic.twitter.com/mmeTLlxju9

— The World (@humantheworld) October 7, 2023

गाजा के आसपास के क्षेत्र में आश्रयों के अंदर रहने के लिए कहा | Israel Hamas War

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि वह युद्ध में आगे बढ़ चुका है और कई लड़ाकू विमान गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं। हमास द्वारा शासित गाजा की ओर से रॉकेट हमला सुक्कोट के यहूदी छुट्टी की समाप्ति के ठीक बाद आज सुबह शुरू हुआ। पूरे इजरायल में जैसे ही सायरन बजने लगे, आईडीएफ ने घोषणा की कि हमलावरों ने इजरायली क्षेत्र में कई अलग-अलग स्थानों पर घुसपैठ की है। इसने दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में नागरिकों को आश्रयों में और गाजा के आसपास के क्षेत्र में आश्रयों के अंदर रहने के लिए कहा।

आॅनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि भारी हथियारों से लैस फिलिस्तीनी हमलावरों का एक समूह काले कपड़े पहने एक पिक-अप ट्रक में स्डेरोट के आसपास घूम रहा है। एक वीडियो में, वही हमलावर शहर की सड़कों पर इजरायली बलों के साथ गोलीबारी करते दिख रहे हैं, जो गाजा से केवल एक मील दूर है। फिलिस्तीनी मीडिया की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, कई इजरायलियों को हमलावरों ने बंदी बना लिया है और वीडियो में गाजा में फिलिस्तीनियों को इजरायली सैन्य वाहन चलाते हुए दिखाया गया है।

Palestinian Terrorists have started this but #Israel will End it. pic.twitter.com/5xGSyE2Nxa

— Kashmiri Hindu (@BattaKashmiri) October 7, 2023

इस बीच , रॉकेट हमले शनिवार सुबह तक लगातार जारी रहे और इजरायली मीडिया ने कहा कि अब तक 2,200 से ज्यादा गोले इजरायल की ओर दागे जा चुके हैं। इजरायल की मैगन डेविड एडोम एंबुलेंस सेवा की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार रॉकेट हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दक्षिणी शहर अशकेलॉन के एक अस्पताल ने बाद में कहा कि वहां 68 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि बीयर शेवा के एक अन्य अस्पताल ने 80 अन्य लोगों की सूचना दी। हमास के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने हमास मीडिया पर एक प्रसारण में अभियान शुरू करने की घोषणा की और फिलिस्तीनियों से हर जगह लड़ने का आह्वान किया। मोहम्मद दीफ ने कहा कि यह पृथ्वी पर अंतिम कब्जे को समाप्त करने के लिए सबसे बड़ी लड़ाई का दिन है।