Pulwama - Sach Kahoon Hindi

Breaking News: पूज्य गुरु जी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मंगलवार को रूहानी सत्संग के दौरान पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक हुआ था और उसके हमारे आर्मी के जवान शहीद हो गए थे। भगवान से ये ही प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके परिवारों को शक्ति दे, हिम्मत दे, घरों में तरक्कियां दे और उस आत्मा का भगवान जरूर भला करें। सभी साध-संगत नारा लगाये भगवान जी के चरण-कमलों में ह्यधन-धन सतगुरु तेरा ही आसराह्ण। क्योंकि देश के लिए जो कुर्बान हो जाते हैं उनका नाम हमेशा अमर रहता है। हमारे जो आर्मीमैन है जो देश के लिए दिन रात एक कर देते हैं उनको भगवान और शक्ति दे कि वो अपने आप को बचाते हुए हमारे देश का भला और रक्षा भी करें और खुशियां भी हासिल करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 30 किलो ग्राम का किया आईईडी बरामद
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरक्षा ने बुधवार सुबह करीब 25-30 किलो वजना का एक अत्याधुनिक शक्तिशाली उपकरण (आईईडी) बरामद किया। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास यह आईईडी बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।

कश्मीर क्षेत्र के एडीजीपी कुमार ने ट्वीट कर कहा, “पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया है। पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।” वहीं, पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान आईईडी मिला। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “आईईडी को विस्फोट कर दिया गया है।”

कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने बडगाम में घेरा

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कथित तौर पर कश्मीरी पंडित राहुल भट तथा महिला कलाकार अमरीन भट के हत्यारे सहित लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं। मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, ‘आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया एक और आतंकवादी, अब तक दो ढेर
श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को मार गिराया और इसके बाद सुरक्षा बलों के अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या दो हो गयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी अल बद्र से जुड़े थे और जिले में गैर स्थानीय श्रमिकों पर हालिया हमलों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम पुलवामा के मित्रिगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुयी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब सुरक्षा बलों के जवान संदिग्ध स्थान के चारों ओर घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।” पुलिस ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के बाद नागरिकों को निकालने के लिए अभियान रोक दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए दोनों स्थानीय थे।

पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट कर कहा, ” मारे गए दोनों आतंकवादी अल-बद्र संगठन के सदस्य थे और उनकी पहचान एजाज हाफिज और शाहिद अयूब नामक स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुयी है। इनके पास से 02 एके राइफलें बरामद की गईं। दोनों मार्च-अप्रैल 2022 के महीने में पुलवामा में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों में शामिल थे।” इससे पहले पुलिस ने बुधवार को कहा था कि एक विदेशी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादी इलाके में फंसे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में इस महीने मुठभेड़ की यह 13वीं घटना है। इससे पहले हुई मुठभेड़ों में 20 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। वहीं, अप्रैल में ड्यूटी के दौरान चार सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा में तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। सुरक्षा बलों को बुधवार को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता बताया। कुमार ने ट्वीट किया , “ एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। दो एम-4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हमारे लिए एक बड़ी सफलता।” दक्षिणी कश्मीर में सोमवार के बाद से यह दूसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा मुठभेड़: जैश-ए-मोहम्मद कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक स्थानीय कमांडर और एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर संगठन के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने का काम भी करता था। पुलिस ने जैश कमांडर यासिर पारे और विदेशी आतंकवादी फुरकान के मारे जाने को एक ‘बड़ी सफलता’ बताया है।

उन्होंने बताया कि पुलवामा के कसबयार गांव में उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने आईजीपी, कश्मीर के हवाले से कहा, ‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर एवं आईईडी विशेषज्ञ यासिर पारे और विदेशी आतंकवादी फुरकान मारा गया। ये दोनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। इनका मारा जाना एक बड़ी कामयाबी है।

राजौरी-पूंछ में हथियारों की बरामदगी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस साल अब तक सीमावर्ती दो जिलों राजौरी तथा पूंछ में पांच एके-47 राइफल, 10 हथगोले, यूबीजीएल तथा अन्य गोलाबारूद बरामद किया है। बीएसएफ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बीएसएफ के जम्मू क्षेत्र के महानिरीक्षक डी.के. वोरा ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ियों ने राजौरी तथा पूंछ क्षेत्र से इस साल हथियार और गोलाबारूद बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि बल के जवानों ने पांच एके-47 राइफल, 15 एके-47 मैगजीन, 421 एके कारतूस, एक एके-56 राइफल, 16 पिस्तौल, 36 पिस्तौल मैगजीन, 348 राउंड पिस्तौल की गोलियां, 10 हथगोले, चार जाइनीज हथगोले, एक यूबीजीएल के अलावा 233 राउंड अन्य कारतूस बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ जम्मू ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को लगातार सहायता पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, ‘ग्रामीणों और बीएसएफ बीच समन्वय बहुत सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहा है। सीमावर्ती आबादी को कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सा सहायता और अन्य सहायता प्रदान करने में बीएसएफ बटालियन अग्रणी थे। उन्होंने बताया कि बल के द्वारा कोविड-19 से बचाव से बचाव से संबंधित चिकित्सा उपकरण, फेस मास्क तथा सैनिटाइज वितरित किये गये है। साथ ही बीएसएफ की ओर से जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता फैसला समय -समय कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा के शहीदों को गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को श्रीनगर में शहीद स्मारक जाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन अपने दौरे को आगे बढ़ाते हुए वह सोमवार की रात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कैंप में रुके और जवानों तथा अधिकारियों के अनुभव और कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। केन्द्रीय गृहमत्री सुबह पुलवामा शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी याद में पौधारोपण किया।

पुलवामा के शहीद स्मारक पर हमारे वीर बलिदानियों की स्मृति में पौधारोपण किया। pic.twitter.com/1rOj8tkBrd

— Amit Shah (@AmitShah) October 26, 2021

शाह ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सी आर पी एफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पुलवामा के शहीद स्मारक पर हमारे वीर बलिदानियों की स्मृति में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में बल के 45 जवान शहीद हो गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा में बड़ा एक्शन, दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के नागबेरन-तरसार त्राल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल तथा प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब जंगल की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलार्इं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त जवान भी मौके पर पहुंच गए तथा पूरे जंगल क्षेत्र को घेर लिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो दहशतगर्द मारे गए। हालांकि अभी मृतक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

बौखलाए दहशतगर्द

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विकास योजनाओं से बौखलाए आतंकी आए दिन अपनी खुराफातों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं चौकस सुरक्षा बल उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा मुठभेड़: जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पुलवामा के हंजिन राजपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गुरुवार देर रात घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान जब सभी निकास बिंदुओं को सील करने के बाद एक लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलवामा में इंटरनेट बंद

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में 44आरआर के दो जवान घायल हो गये जिसके बाद उनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी भी मारा गया। मुठभेड़ जारी रहने के कारण आतंकवादी का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिये नजदीक के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलवामा मुठभेड़: 3 आतंकी ढेर
आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में घेराबंदी तथा तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिस प्रवक्ता शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा राष्ट्रीय राइफल (आरआर) ने गुरुवार को देर रात पुलवामा के काकपोरा में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान काकपोरा के सभी निकाली बिंदुओं को बंद कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाद में अंधेरे के कारण तलाश अभियान को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने आतंकवादियों से बार-बार आत्मसमर्पण की अपील की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह के आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में मुठभेड़ के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलवामा में एहतियात मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गयी है। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसको रोकने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश नाकाम
छात्र समेत जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों पर कार बम हमले की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का भी दावा किया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि आतंकी संगठन जैश एक कार-बम हमले को अंजाम देने की फिराक में था और अवंतीपोरा पुलिस इससे जुड़े लोगों पर बराबर नजर रखे हुए थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और उस कार को भी जब्त की है। जिसका इस्तेमाल हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

उन्होंने कहा कि जैश ने बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र साहिल नजीर को, टेलीग्राम और अन्य मोबाइल मैसेजिंग ऐप के माध्यम से हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए पुरानी कार खरीदने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस ने अपने कार्यकौशल का परिचय देते हुए साहिल को गिरफ्तार किया, जिसने कार-बम हमले की साजिश का खुलासा किया। साजिश रचने में शामिल कैसर, यूनिस और यासिर अहमद वानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजीपी ने कहा कि साहिल ने साजिश में शामिल होने की बात मानी है और कबूला है कि उसने 25 जनवरी को पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका था।

बारामूला जिले में अल-बद्र के प्रमुख अब्दुल गानी ख्वाजा की मौत पर आईजीपी ने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। अब्दुल गनी 2001 में आतंकवाद में शामिल हुआ था और 2007 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 2008 में रिहा किया गया और 2018 तक उसने ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम किया। वह 2018 में फिर से सक्रिय हो गया। कुमार ने आगे कहा कि पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया है और पंपोर में उसके घर से 25 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। उन्होंने कहा कि उमर खांडेय के निर्देश पर लश्कर ने पंपोर में नगरपालिका समिति की इमारत में फिदायीन (आत्मघाती) हमले या एक आईईडी विस्फोट करने की साजिश रची थी, जिससे बड़ा नुक्सान हो सकता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलवामा में दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार शाम पुलवामा के लेलहर में घेराबंद तथा तलाश अभियान शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र की सील कर रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।

आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, अन्य हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि आज सुबह एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश, तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल आतंकवादी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जब आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, तो दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, अन्य हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलवामा में अल-बद्र के चार आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन अल-बद्र के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज तड़के पुलवामा जिले के लारमोड़ में दादसारा में संयुक्त रूप से एक तलाश अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अल-बद्र के चार आतंकवादी संदिग्ध अवस्था में पाए गए। आतंकवादियों से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि वे घाटी में अल-ब्रद की गतिविधियों में शामिल थे।

सुरक्षाबलों ने उनके पास से एक एके-56 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, 28 राउंड गोलियां समेत भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान यावर अजीज डार, सजाद अहमद पारी, आबिद मजीद शेख और शौकत अहमद डार के रूप में की गयी है। अवंतिपोरा पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को त्राल और संगम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।