Mangaluru incident - Sach Kahoon Hindi

Wall Collapse Incident: बारिश और निर्माणाधीन दीवार बनी काल, दो बड़े हादसों ने छीन लीं कई परिवारों की खुशियां
नई दिल्ली। देश के दो राज्यों कर्नाटक और गुजरात में बुधवार को हुए अलग-अलग हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कर्नाटक के मंगलुरु में भारी बारिश के बीच एक मकान मलबे की चपेट में आ गया, जबकि गुजरात के भरूच में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। Wall Collapse Incident

कर्नाटक के मंगलुरु के नागोरी क्षेत्र में तड़के करीब साढ़े चार बजे ऊंचाई पर बने एक मकान की कंपाउंड वॉल अचानक ढह गई। दीवार का मलबा नीचे स्थित टाइल की छत वाले मकान पर गिरने से उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर के भीतर सो रहे लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कई घंटों तक चले अभियान के दौरान एक पुरुष और दो बच्चियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, मलबे में दबने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि सभी प्रभावित लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। Wall Collapse Incident

उधर, गुजरात के भरूच शहर के आली मातरिया तालाब क्षेत्र में निर्माणाधीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की एक विशाल दीवार पास स्थित मकान पर गिर गई। दीवार गिरते ही मकान में रह रहे परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की सहायता से दो महिलाओं को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मलबे में दबे पिता और पुत्र को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय आशीष वसावा और उनके पिता अश्विन वसावा के रूप में हुई है।

भरूच प्रशासन के अनुसार, कंट्रोल रूम को तड़के दीवार गिरने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद राहत दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया। बचाव अभियान के दौरान मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

दोनों राज्यों में हुए इन हादसों के बाद प्रशासन ने घटनास्थलों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मंगलुरु में लगातार बारिश और भरूच में निर्माणाधीन ढांचे की सुरक्षा व्यवस्था को हादसों की संभावित वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Wall Collapse Incident