Sirsa Crime News - Sach Kahoon Hindi

सरसा अफीम तस्करी मामले में आया नया मोड़, 10 किलो अफीम हड़पने के चक्कर फिराक में था बर्खास्त ASI
Sirsa Opium Case: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शहर में ट्रक से 4.5 करोड़ रुपये की अफीम केस में जांच के बाद नया मोड़ आया गया है। मामले में गठित एसआईटी ने जांच में पाया है कि आरोपी एएसआई रणबीर सिंह की भूमिका अहम सामने आई है। एएसआई रणबीर अकेले ही बाकी अफीम को खुर्द-बुर्द करने की फिराक में था, उसी ने कुछ अफीम ट्रक में छिपाकर रखी थी। एक तरह से एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है और केस क्लॉज कर दिया है। जल्द ही इसका चालान कोर्ट में पेश किया जाना है। Sirsa News

एसआईटी के अनुसार आरोपी एएसआई रणबीर दो मामलों में नामजद है। एक फतेहाबाद के बनगांव के अपने दोस्त को अफीम देने पर और दूसरा ये अफीम गबन करने पर एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने जो पहले धारा लगाई थी, वहीं लगाई है। इसमें कई पुलिसकर्मियों पर शक जताया जा रहा था। एसआईटी के अनुसार अभी बाकी पर आरोप सही नहीं पाए गए। एसआईटी ने डिंग थाने में खड़े इंपाउंड ट्रक से 10 किलो अफीम और बरामद कर ली है और जांच में ये ट्रक की ड्राइवर सीट के पास रखी मिली है।

एसआईटी अभी नशा तस्करों के गिरोह का पता नहीं लगा पाई है। मणिपुर में हालात सामान्य होने पर आरोपियों को रिमांड पर लेकर फिर जाया जाएगा। डिंग थाना पुलिस के अनुसार शुरू में राजस्थान और हरियाणा पुलिस की टीम ने ट्रक से 4.5 करोड़ (89 किलो 970 ग्राम) की अफीम जांच में पकड़ी दिखाई थी। बाद में खुलासा हुआ कि जब्त की गई कुल अफीम इससे कहीं अधिक है, जिसका वजन कुल 100 किलो के आसपास है। Sirsa News

एसआईटी को जांच में थाने में इंपाउंड ट्रक से 12 और नए पैकेट मिले, जिनमें कुछ आधा किलो तो कुछ किलो की पैकिंग में थे। 10 किलो और अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए है। यह ट्रक अफीम से भरकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आया था और राजस्थान के जोधपुर जाना था। राजस्थान की जोधपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पास इसका इनपुट था। राजस्थान की टीम ने सरसा आकर इस ट्रक को पकड़ा और सरसा पुलिस को सूचना दी।

लोकल डिंग थाना पुलिस के साथ मिलकर ये बरामद की। एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त करके गिरफ्तार किया गया। डिंग थाना एसएचओ को निलंबित कर दिया गया और डीएसपी राज सिंह को नूंह भेज दिया। हालांकि, जांच में उनका कोई लिंक सामने नहीं आया है, वे इस मामले में नोडल अधिकारी थे। एएसपी मयंक मुदगिल के अनुसार सरसा में ट्रक से पकड़ी अफीम वाला केस सुलझ गया है और इसका अब चालान कोर्ट में पेश किया जाना है। एएसआई रणबीर सिंह बाकी अफीम को खुर्द-बुर्द करने की फिराक में था। उस पर दो मुकदमें दर्ज हैं। मणिपुर में हालात सामान्य नहीं थे तो वहां जा नहीं पाए। बाकी नेटवर्क पता लगाने की जांच चल रही है। Sirsa News