jaipur metro updates - Sach Kahoon Hindi

41 KM का सफर, 36 स्टेशन… जयपुर मेट्रो फेज-2 से इन इलाकों की बदलेगी तस्वीर
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालोतरा के पचपदरा में शनिवार को आयोजित राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह के अवसर पर जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री की इस सौगात से शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा एवं वीकेआई को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जयपुर में फेज-2 पूरा होने के बाद जयपुर का कुल मेट्रो नेटवर्क 50 से किलोमीटर से अधिक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत के जयपुर मेट्रो फेज-2 की सौगात प्रदेश को दी है। गुलाबी शहर जयपुर अपनी विरासत के साथ-साथ मेट्रो सिटी के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। नई मेट्रो लाइन जयपुर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाएगी।  उल्लेखनीय है कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के अन्तर्गत प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन होंगे और परियोजना की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रुपये से अधिक है। इस परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 साझेदारी वाली संयुक्त कंपनी है। यह फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना में एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होगा।

12 किमी. के पहले पैकेज का एलओए जारी

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने परियोजना के फेज-2 के पहले पैकेज में 918.04 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यों के लिए एलओए (स्वीकृति पत्र) जारी कर दिया है। इसमें प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के 12 किलोमीटर के कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशन (प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला) का डिजाइन एवं निर्माण पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 के डिपो की ओर जाने वाली स्पर लाइन का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही, जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत चाकसू एवं चौमूं सहित आस-पास के कस्बों को निकटतम प्रहलादपुरा और टोड़ी स्टेशनों से जोड़ने के लिए बसें चलाने की योजना भी बनाई जाएगी। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोग जयपुर मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं। मेट्रो फेज-2 के पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन यह संख्या बढ़कर लगभग 2.5 लाख यात्री तथा आगामी वर्षों में बढ़कर 4 लाख से अधिक होने की संभावना है।