Bicycle Rally - Sach Kahoon Hindi

Mussoorie Bicycle Rally: 'फिटनेस के बढ़ावे को मसूरी में आईएएस प्रशिक्षुओं संग साइकिल रैली में शामिल हुए मनसुख मांडविया
Mussoorie Bicycle Rally: नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को मसूरी में स्थित आईएएस अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस अफसरों के साथ साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस रैली के जरिए खेल मंत्री ने लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। Mussoorie News

साइकिल रैली की शुरुआत अकादमी परिसर से हुई और यह अकादमी रोड, हालोक मार्ग और कंपनी गार्डन होते हुए वापस अकादमी रोड पर आकर खत्म हुई। मनसुख मांडविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "फिटनेस नेतृत्व को बढ़ावा देता है। नेतृत्व से देश बनता है। हमारे ऊर्जावान आईएएस अफसरों के साथ प्रेरणादायक साइकिल रैली।"

मनसुख मांडविया फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आए दिन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। हाल ही में रविवार को खेल मंत्री 'संडे ऑन साइकिल' के 80वें संस्करण में शामिल हुए थे। 'संडे ऑफ साइकिल' भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'फिट इंडिया मूवमेंट' का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को फिट रहने और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक करना है। 80वें संस्करण में शामिल होकर मनसुख मांडविया लोगों के साथ साइकिल चलाते हुए नजर आए थे। Mussoorie News

उन्होंने इवेंट में शामिल होकर साइकिलिंग के अनेक फायदे गिनाए थे। उन्होंने बताया था कि साइकिलिंग करके कैसे लोग खुद को फिट रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं। "साइकिल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक प्रभावी साधन है। इसके नियमित उपयोग से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है तथा सड़कों पर वाहनों की भीड़ भी कम होती है। जो व्यक्ति रोजाना साइकिल चलाता है, वह ईंधन की खपत घटाने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

भारत अपनी तेल की आवश्यकता का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में यदि अधिक लोग साइकिल का उपयोग करें, तो पेट्रोलियम पर निर्भरता कम होगी और देश की विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।" इसके साथ ही उन्होंने देश में लगातार बढ़ती मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिए भी साइकिलिंग को एक अच्छा साधन बताया था। Mussoorie News