Tree Plantation Campaign - Sach Kahoon Hindi

MSG Bhandara 2026: पावन एमएसजी अवतार दिवस पर लंदन के सेवादारों ने हरियाली का संकल्प और जीवदया की पेश की मिसाल
MSG Bhandara 2026: लंदन (सच कहूँ न्यूज़)। रूहानियत के सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों ने विभिन्न सेवा कार्य किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। साथ ही गौवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा की गई और पक्षियों के लिए दाना डाला गया। London News

सेवा कार्यों के तहत सिमरनप्रीत कौर इन्सां, गुरदीप इन्सां, गुरसिमर इन्सां और मधु इन्सां ने पौधे लगाए। सेवादारों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौवंश की सेवा कर दिया जीव दया का संदेश

पौधारोपण के साथ सेवादारों ने गौवंश की सेवा भी की। उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया और उनके लिए आवश्यक सेवा कार्य किए। इस दौरान जीवों के प्रति दया और सेवा की भावना का संदेश दिया गया। London News

पक्षियों के लिए डाला दाना

सेवा कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना भी डाला गया। सेवादारों ने कहा कि गर्मी और बदलते मौसम के दौरान पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना मानवता एवं जीवदया की दिशा में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। एमएसजी अवतार दिवस के अवसर पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल सेवादारों ने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने, पशु-पक्षियों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देने का आह्वान किया। स्थानीय स्तर पर किए गए इन सेवा कार्यों में पौधारोपण के साथ-साथ गौसेवा और पक्षियों को दाना खिलाने जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया, जिससे सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। London News

लंदन। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में इंग्लैंड की साध-संगत द्वारा लंदन (38), साउथेम्प्टन (5), कोवेंट्री (3), कैंब्रिज (1), डोनकास्टर (1) और एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड (1) में पर्यावरण की शुद्धता के लिए कुल 49 पौधे लगाए गए। London News

Tree Plantation: डेरा सच्चा सौदा मेरठ जिले की साध संगत द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान
मेरठ (सच कहूँ/रकम सिंह)। Meerut News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस की खुशी में हर वर्ष की तरह डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने आज 14 अगस्त शुक्रवार को देश विदेश में पर्यावरण को स्वच्छ,हर भरा करने के लिये अपने अपने ब्लॉकों के सार्वजिनक/निजी स्थलों पर फलदार/छायादार वृक्ष लगाकर पौधारोपण अभियान में सहयोग दिया। इसी क्रम में डेरा सच्चा सौदा मेरठ जिले की साध संगत द्वारा पूरे मेरठ जिले के समस्त 17 ब्लॉकों में एवं बागपत जिले की साध संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा बरनावा एवं विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

मेरठ जिले की साध संगत को जिमेदारों द्वारा 29600 एवं बागपत की साध संगत को 10700 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे दोपहर तक पूरा कर लिया गया। मेरठ सिटी ब्लाक के सेवादारों द्वारा ओघड़ नाथ मंदिर व मिलिट्री हॉस्पिटल के पास मेरठ कैंट में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ सुबह 8 बजे डॉ सुमित उपाध्याय (ई इन टी सर्जन) द्वारा किया गया, जिसमे अलग अलग स्थानों पर भाई बहनों द्वारा हजारों पौधे लगाए गए। अभियान में पूरे मेरठ एवं बागपत जिले से हजारों की संख्या में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि पूज्य संत डॉ एमएसजी के पावन सानिध्य में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा अब तक 35 करोड़ 7 लाख 92 हजार पौधे रोपित कर चुकी है, पौधारोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के नाम 15 अगस्त 2009 को मात्र 8 घंटे में 68 लाख 73हजार

471 पौधे रोपित करने सहित कई रिकॉर्ड  दर्ज हैं जो आज विशाल पेड़ बनकर सृष्टि को स्वच्छ वायु की सौगात दे रहे है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।  इस अवसर पर भाईयो में डॉक्टर महेश, सत्येंद्र, प्रमोद जी, मुकेश , शिवम, रविन्द्र,सतीश, ओम प्रकाश, रविन्द्र, विमल, हरबीर जी ,अमित,विपिन, राकेश,कृष्ण पाल, पवन फौजी, राजीव, सोनू, रामनाथ,राजेंद्र, संजय इत्यादि उपस्थित रहे जी एवं बहनों में उषा, रेखा, सुमन, पवन, बबिता, राजरानी, पुष्पा इंद्रेश, सीमा, आदि ने पौधारोपण अभियान में सहयोग प्रदान किया।

Tree Plantation Campaign: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने विदेशी धरा पर रचा इतिहास
Tree Plantation Campaign: सिडनी, (ऑस्ट्रेलिया)। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए डेरा सच्चा सौदा के 56 सेवादारों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस सामाजिक पहल के तहत सेवादारों ने एकजुट होकर मात्र कुछ ही घंटों में 10 हजार पौधे रोपे। आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए यह प्रयास एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है। आज लगाया गया हर एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, छाया और जीवन का अनमोल उपहार साबित होगा। Australia News

इस पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्वेश्य शुद्ध पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कल देना। जिम्मेवारों ने बताया कि साध संगत की ओर से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से पूरी दुनिया में समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी और पर्यावरण-हितैषी कार्य आयोजित किए जाते रहते हैं।

सिडनी में हुआ यह अभियान संदेश देता है कि एक सुंदर और हरित कल की शुरूआत हमारे आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही होती है। जिम्मेवारों ने आमजन से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका पालन-पोषण करें और धरती मां की रक्षा में अपना योगदान दें। Australia News

'एक पेड़, माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: रविवार को प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पेड़, माँ के नाम-3.0 के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। तहसील परिसर में तहसीलदार अर्जुन चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, लेखपाल लवकेश कुमार व एडवोकेट शक्ति सिंघल ने भी पौधा रोपित करके पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने भी कोतवाली व चौकी परिसर तथा नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर 1500 छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। इस दौरान अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, नगरपालिका परिषद कैराना के कर्मचारियों ने चेयरमैन शमशाद अहमद व ईओ समीर कश्यप के नेतृत्व में पौधरोपण किया। पालिकाकर्मियों ने कुल 6566 पौधे रोपित किये।

Western Railway News: गुजरात में रेलवे का बड़ा वृक्षारोपण अभियान, लगाए जाएंगे 8 लाख पौधे
अहमदाबाद (एजेंसी)। Western Railway News: पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने रविवार को गुजरात में 10 रेलवे स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य गुजरात सरकार के राज्यव्यापी 'मेगा वृक्षारोपण' अभियान के तहत 8 लाख से अधिक पौधे लगाना है।

'वन कवच योजना' के तहत पहले चरण में सानंद स्थित रेलवे भूमि पर 2 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश के अनुसार, यह वृक्षारोपण अभियान राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और रेलवे भूमि पर हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सानंद यार्ड और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन के बीच रेलवे की 1.20 लाख वर्ग मीटर भूमि पर कुल चार लाख पौधे लगाने की योजना है। वन कवच योजना के तहत सानंद में उपलब्ध रेलवे भूमि पर दो लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष पौधों को बाद के चरणों में लगाया जाएगा।

पौधारोपण अभियान अहमदाबाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 10 प्रमुख स्थानों पर चलाया जा रहा है, जिनमें अंबली रोड-गोरघुमा, चारोदी-जाखवाड़ा, अंबली रोड-चांदलोडिया, गोरघुमा-सानंद, जाखवाड़ा रेलवे स्टेशन, सानंद-चारोदी, सानंद यार्ड-डीएफसी लाइन और साबरमती और चांदलोडिया के बीच स्थित दो स्थान शामिल हैं।

सानंद परियोजना के अलावा, साबरमती में भी वृक्षारोपण किया गया है, जहां 8,400 वर्ग मीटर क्षेत्र में 9,000 पौधे लगाए गए हैं, और अंबली रोड पर 2,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में 1,020 पौधे लगाए गए हैं।

रेलवे प्रशासन और गुजरात वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में डीआरएम वेद प्रकाश, डॉ. मीनल जानी, सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) रुचि दवे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने कहा कि इस संयुक्त पहल से हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पारिस्थितिक संरक्षण को मजबूत करने और सतत विकास लक्ष्यों को समर्थन देने में मदद मिलेगी।

इस अभियान में विभिन्न प्रकार के पौधे शामिल हैं, जिनमें 75,000 फाउंटेन ग्रास, 51,000 बोगनविलिया, 18,000 बांस, 14,000 टेकोमा, 12,000 पलाश, 6,000 नागौद और स्थानीय मेहंदी, और 4,000 करंज, पारिजात, कचनार और अमलतास के पौधे, साथ ही 2,000 स्थानीय बबूल के पौधे शामिल हैं।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम राज्य सरकार के राज्यव्यापी मेगा वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में भाग लिया।

इस अभियान का लक्ष्य राज्य भर में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना है। रेलवे प्रशासन और वन विभाग ने नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने और नए लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सहयोग करने की अपील की है।

Mission 70 Lakh Plantation: दिल्ली में 'मिशन 70 लाख पौधारोपण' शुरू, सीएम रेखा गुप्ता 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगी हरी झंडी
Mission 70 Lakh Plantation: नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाना है, जिससे राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सीएम ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक हरित पहल है। इसका शुभारंभ आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में सुबह 10:30 बजे करेंगे। Delhi News

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अवसर पर केवल पौधारोपण अभियान की शुरुआत ही नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "पहली बार दिल्ली में पौधारोपण को इतना सरल बनाया गया है। ऑनलाइन सैपलिंग बुकिंग की सुविधा के साथ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर दिल्ली एक जनभागीदारी आधारित हरित अभियान की शुरुआत कर रही है।" उन्होंने बताया, "आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों सहित पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।" मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, "आइए, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।" Delhi News