Half Century - Sach Kahoon Hindi

धोनी के करियर का सबसे धीमा अर्धशतक
एंटीगा (एजेंसी)। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाया और उनकी इस धीमी पारी तथा अन्य बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन के चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत को उम्मीद थी कि पिछले मैच में नाबाद 78 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम को जीत की मंजिल पर ले जाएंगे लेकिन आश्चर्यजनक रुप से बेहद धीमा खेल रहे धोनी ने 114 गेंदों पर 54 रन में एक चौका लगाया। उनका विकेट 49वें ओवर में की आखिरी गेंद पर गिरा।

भारत की हार का कारण

धोनी भारत की हार के लिए अन्य बल्लेबाजों की तरह दोषी रहे। उन्होंने 49वें ओवर में दूसरी गेंद पर सिगल लेकर स्ट्राइक नवोदित खिलाड़ी कुलदीप यादव को दे दी। धोनी का यही फैसला भारत के लिए घातक रहा। यह धोनी का सबसे धीमा अर्धशतक था और 2001 के बाद से किसी भारतीय की एकदिवसीय मैचों में सबसे धीमी पारी रही। धोनी ने 2013 में ईडन गार्डन में पाकिस्तान के खिलाफ 88 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। भारत ने 21वें से लेकर 40वें ओवर तक मात्र 54 रन स्कोर किए और खुद पर दबाव बना लिया। यही भारत की हार का कारण रहा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।