Shah Satnam Ji Girls' School - Sach Kahoon Hindi

North Zone Boxing Championship: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बेटियों का नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में दबदबा
North Zone Boxing Championship: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। रिंग में मुक्कों के दम पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल की 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। छात्राओं ने दो रजत और छह कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि जसदीप और नैनशी ने रजत पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में खुशी (60-65 किग्रा.), भावना (66-70 किग्रा.) और परमजोत कौर (75-80 किग्रा.) ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में हरमनदीप (45-48 किग्रा.), दिव्यांशी (48-51 किग्रा.) और रितिका (51-54 किग्रा.) ने कांस्य पदक जीते। जसदीप (54-57 किग्रा.) और नैनशी (60-64 किग्रा.) ने रजत पदक अपने नाम किए।

नेशनल चैंपियनशिप में अब दिखाएंगी दम

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली जसदीप और नैनशी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन को स्कूल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया, स्टाफ और कोचों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों और प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और समय-समय पर दिए गए खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया।

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया ने मनाया स्थापना दिवस, 22 बर्ड फीडर किए स्थापित
गोलूवाला ((सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर))। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया में विद्यालय के 22 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नामचर्चा से हुआ, जिसमें छात्राओं ने शब्द-भजनों के माध्यम से पूज्य गुरुजी की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए मानवता भलाई कार्यों के तहत विद्यालय परिवार ने पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा का संदेश देते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 22 बर्ड फीडर स्थापित किए। इसके माध्यम से छात्राओं को जीव-जंतुओं के प्रति दया, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सदनों की छात्राओं द्वारा कोरियोग्राफी, रोल प्ले, भाषण एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय के 22 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में विद्यालय की प्रशासिका डॉ. नवजोत कौर गिल व प्राचार्या मि. सोनल इन्सां ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या ने विद्यालय की 22 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संस्कार, अनुशासन और मानवता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।