Pink Ration Card - Sach Kahoon Hindi

Ration Card News: गेहूं वितरण का बदलेगा नियम! अब प्रति सदस्य मिलेगा 7 किलो राशन!
फतेहाबाद, (विनोद कुमार शर्मा)। हरियाणा सरकार अंत्योदय अन्न योजना यानी गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए गेहूं वितरण की मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब राशन कार्ड के बजाय परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य की संख्या के हिसाब से गेहूं का वितरण किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से इस नए नियम को प्रदेश भर में लागू कर दिया जाएगा। Ration Card News

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, अभी तक प्रत्येक गुलाबी राशन कार्ड पर प्रति माह एकमुश्त 35 किलो गेहूं दिया जाता है, चाहे परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी भी हो। नए नियम लागू होने के बाद अब प्रति पात्र सदस्य 7 किलो गेहूं दिया जाएगा, जिससे बड़े परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा और छोटे परिवारों को मिलने वाले गेहूं के कोटे में कमी आएगी।

गौरतलब है कि राज्य में गुलाबी राशन कार्डधारक परिवारों की संख्या करीब पौने तीन लाख है, जिनकी वार्षिक आय 25 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। सरकार द्वारा किए जा रहे इस बदलाव से 5 से अधिक सदस्यों वाले बड़े परिवारों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी परिवार में 6 सदस्य हैं, तो उन्हें अब 35 किलो के बजाय 42 किलो और 7 सदस्यों वाले परिवार को 49 किलो गेहूं मिल सकेगा। Ration Card News

वहीं, 5 सदस्यों वाले परिवारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्हें पहले की तरह ही कुल 35 किलो गेहूं मिलता रहेगा। दूसरी ओर, 5 से कम सदस्यों वाले छोटे परिवारों को इस व्यवस्था से नुकसान होगा, जिसके तहत 2 सदस्यों वाले परिवार को अब केवल 14 किलो, 3 सदस्यों वाले परिवार को 21 किलो और 4 सदस्यों वाले परिवार को 28 किलो गेहूं ही मिल पाएगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का तर्क है कि राशन को परिवार के बजाय सदस्यों की संख्या के आधार पर बांटने से वितरण प्रणाली अधिक समान, न्यायसंगत और पारदर्शी बनेगी, जिससे बड़े परिवारों को उनकी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था को धरातल पर लागू करने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभाग को उम्मीद है कि आगामी महीने से सभी लाभार्थियों को नए फॉमूर्ले के तहत राशन मिलना शुरू हो जाएगा। Ration Card News