BPL Solar Scheme Haryana - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में BPL परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर सरकार दे रही 50,000 रुपये की सब्सिडी
Haryana Rooftop Solar Scheme: हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रूफटॉप सोलर योजना पर तेजी से काम कर रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की ओर से विशेष अभियान चलाकर लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे सोलर प्लांट लगाने की लागत काफी कम हो जाती है। BPL Solar Scheme Haryana

पलवल के दो परिवार बने मिसाल | BPL Solar Scheme Haryana

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पलवल जिले के गांव मच्छीपुरा हसनपुर के निवासी प्रवीन कुमार और श्रीचंद ने अपने-अपने घरों पर दो-दो किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए हैं। दोनों परिवारों ने स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल बिजली की बचत की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि गांव के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बने हैं।

सरकार ने दी 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी

दोनों बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इस आर्थिक सहायता से सोलर प्लांट लगाने का खर्च काफी कम हुआ है। अब ये परिवार अपनी घरेलू बिजली की जरूरतों का बड़ा हिस्सा खुद पूरा कर सकेंगे, जिससे हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी अच्छी बचत होगी।

पर्यावरण संरक्षण में भी मिलेगी मदद

पलवल सर्कल के अधीक्षण अभियंता रंजन राव ने बताया कि रूफटॉप सोलर योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रदेश के अन्य उपभोक्ताओं से भी इस योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इससे बिजली की बचत होगी, लोगों का खर्च कम होगा और गांवों में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग तेजी से बढ़ेगा। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक घरों में सोलर सिस्टम स्थापित कर हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।