Parenting Tips for Children - Sach Kahoon Hindi

Parenting Tips: बदलती परवरिश और बिगड़ते रिश्ते! बच्चों को परिवार से जोड़ें रखने के लिए कैसे बिठाएं सामंजस्य
आज की व्यस्त जीवनशैली और डिजिटल युग ने बच्चों के सामाजिक व्यवहार में बड़ा बदलाव ला दिया है। पहले जहां बच्चे छुट्टियों का इंतजार रिश्तेदारों से मिलने और उनके साथ समय बिताने के लिए करते थे, वहीं अब कई बच्चे और किशोर ऐसे अवसरों से बचने लगे हैं। माता-पिता अक्सर इसे बच्चों की जिद या असभ्यता मान लेते हैं, जबकि इसके पीछे कई भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। Parenting Tips

किशोरावस्था वह समय होता है जब बच्चे अपनी पहचान और आत्मसम्मान को लेकर अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। यदि किसी रिश्तेदार से मिलने पर हर बार पढ़ाई, परीक्षा के अंक, करियर, मोबाइल फोन या भविष्य को लेकर लगातार सवाल पूछे जाएं, तो बच्चों को यह मुलाकात एक परीक्षा जैसी लगने लगती है। धीरे-धीरे वे ऐसे माहौल से दूरी बनाना शुरू कर देते हैं।

कई बार बच्चों के मन में किसी पुराने अनुभव की छाप भी गहरी होती है। यदि किसी रिश्तेदार ने कभी उन्हें डांटा हो, उनकी तुलना दूसरे बच्चों से की हो, मजाक उड़ाया हो या ऐसा व्यवहार किया हो जिससे उन्हें अपमान या असुरक्षा का अनुभव हुआ हो, तो वे दोबारा वहां जाने से बचते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कुछ बच्चे स्वभाव से अंतर्मुखी होते हैं। नए लोगों से बातचीत करना या अनजान माहौल में सहज होना उनके लिए आसान नहीं होता। ऐसे बच्चे रिश्तेदारों के घर जाकर असहज महसूस कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें यह चिंता रहती है कि वहां वे किससे बात करेंगे या समय कैसे बिताएंगे। यह झिझक धीरे-धीरे सामाजिक दूरी का रूप ले सकती है। Parenting Tips

इसके अलावा, यदि किसी घर का वातावरण अत्यधिक अनुशासित हो, हर छोटी बात पर टोका-टाकी की जाए या बच्चों की पसंद-नापसंद को महत्व न दिया जाए, तो वे वहां जाना पसंद नहीं करते। किशोर अपनी स्वतंत्रता और व्यक्तिगत विचारों को महत्व देते हैं। इसलिए उन्हें सम्मान और अपनापन मिलने वाला वातावरण अधिक आकर्षित करता है।

माता-पिता की भूमिका इस स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण होती है। बच्चों पर दबाव डालने या डांटने के बजाय उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए। यह जानना जरूरी है कि वे रिश्तेदारों से मिलने में क्यों झिझक रहे हैं। यदि उनकी समस्या वास्तविक है, तो उसका समाधान खोजने का प्रयास करें। साथ ही बच्चों को यह भी समझाएं कि परिवार केवल माता-पिता तक सीमित नहीं होता, बल्कि रिश्तेदार भी जीवन के सुख-दुख में महत्वपूर्ण सहयोगी बनते हैं।

बचपन से ही बच्चों को पारिवारिक कार्यक्रमों, त्योहारों और सामाजिक मेल-मिलाप में शामिल करने की आदत विकसित करनी चाहिए। जब रिश्तों में अपनापन, सम्मान और सहज संवाद होगा, तब बच्चे स्वयं रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में रुचि लेने लगेंगे। मजबूत पारिवारिक रिश्ते बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा, सामाजिक आत्मविश्वास और जीवनभर का सहयोग प्रदान करते हैं। Parenting Tips