TB - Sach Kahoon Hindi

TB Patients: जींद जिले में वर्तमान में 1997 टीबी के मरीज
टीबी मुक्त भारत: डिप्टी स्पीकर ने चार टीबी मरीजो को लिया गोद

टीबी मरीजों को दिया जाता है एक हजार रुपए महीना खुराक भत्ता

डिप्टी स्पीकर ने सौ दिन निक्षय शिविर अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर की शुरूआत

जींद (सच कहूं न्यूज)। TB Patients: विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में निक्षय अभियान की शुरूआत हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डाॅ कृष्णलाल मिढा ने जींद के नागरिक अस्पताल से स्वास्थ्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने चार टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की और अन्य सकारात्मक सोच वाले नागरिकों से भी आहवान किया कि वे टीबी के अन्य मरीजों को गोद लेकर टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी भागिदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने टीबी के मरीेजों को किट भी मुहैया करवाई। इस मौके पर एसएमओ डाॅ राजेश भोला, डाॅ विजेन्द्र ढांडा, डाॅ संदीप लोहान तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Jind News

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नडडा द्वारा टीबी के खात्मे के लिए हरियाणा से शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने टीबी उन्मूलन के लिए नई सोच और अप्रोच अपनाई है। इस सौ दिवसीय अभियान का लक्ष्य टीबी के मरीजों का पता लगाकर उनका उपचार करना है।

टीबी मरीजों को एक हजार रुपए महीना खुराक भत्ता | Jind News

उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिन मील का पत्थर साबित होंग। सरकार द्वारा आज टीबी मुक्त अभियान की जो शुरुआत की हैं। उसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला के स्लम क्षेत्र, भटठे, कन्सट्रक्शन, वृद्धाश्रम, होस्टल, अनाथालय, झुगी बस्ती, टपरिवास काॅलोनी समेत उन क्षेत्रों में जाएगी जहां टीबी का प्रकोप ज्यादा होने की सम्भावना है।

इसके लिए सम्भावित मरीजों का टेस्ट, ट्रीटमेंट से लेकर अन्य जरूरी चीजों को इस अभियान में शामिल किया गया है। चिन्हित किए गए मरीजों को दवाइयां व किट मुहैया करवाई जाएगी तथा जब तक मरीज के अंदर से टीबी के लक्ष्ण समाप्त नही हो जाते तब तक एक हजार रूपए महिना मरीज के खुराक भत्ता के रूप में सरकार द्वारा दिए जाएगें।

जींद जिले में 1997 टीबी के मरीज | Jind News

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ पालेराम कटारिया ने बताया कि जिला में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ हैै। टीबी के मरीजों के लिए 6 टीयू, 19 बलगम जांच केन्द्र, 8 सीएचसी, 27 पीएचसी तथा 186 सब सेंटर स्थापित किये गए है। जहां पर सम्भावित टीबी के मरीज अपनी जांच करवा सकते है। उन्होंने बताया कि इस समय जिला में 1997 मरीज टीबी की दवाइयां ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन टीबी मरीजांे के परिवार के सदस्यों को भी सप्ताह में एक खुराक टीबी से सम्बधित दवाई की दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रैन बसेरे का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

इस साल के अंत तक टीबी मुक्त होगा हरियाणा
टीबी जांच मोबाईल वैन को ग्रामीण क्षेत्रों में हरी झंडी दिखाकर भेजा

घबराएं नहीं, टीबी का नि:शुल्क उपचार और आर्थिक मदद कर रहा स्वास्थ्य विभाग : डॉ. निशिकांत शर्मा

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। वर्ष 2022 के अंत तक हरियाणा प्रदेश को टीबी मुक्त (TB Free) कर दिया जाएगा। इसके साथ ही देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर वीरवार को विश्व टीबी दिवस पर भिवानी से टीबी जांच के लिए एक मोबाईल वैन को हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर डॉ. शिवकांत शर्मा व विधायक घनश्याम सर्राफ ने रवाना किया।

यह वैन प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में टीबी के मरीजों की जांच कर उन्हें चिन्हित करेगी। अगर बात आंकड़ों की करें तो देश में प्रति दस लाख लोगों पर 219 टीबी के मरीज मिल रहे हैं। वहीं राज्यों में टीबी के ज्यादा मरीज उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान व बिहार में मिलते हैं। ऐसे में हरियाणा राज्य टीबी मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

इस अवसर पर हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर डॉ. शिवकांत शर्मा व विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि राज्य में टीबी (TB Free) के मरीज को सरकारी अस्पताल से नि:शुल्क दवाईयां दी जाती है तथा छह: माह तक मरीज के खाते में पोषक भोजन के लिए 500 रुपए अनुदान दिया जाता है तथा जो व्यक्ति टीबी के मरीज को चिह्नित करने में मदद करता है, उसे 500 रुपए तथा टीबी के मरीजों को समय पर दवाईयां देने के लिए आशा वर्कर्स व डॉक्टरी स्टाफ को 500 रुपए इंसेंटिव भी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है, ताकि वर्ष 2022 के अंत तक टीबी को हरियाणा से मुक्त किया जा सके। भिवानी जिले में पिछले वर्ष 2810 टीबी के मामले आए थे, जबकि वर्ष 2022 में 602 मामले है, जिनका ईलाज चल रहा है।

ये लक्षण हैं तो कराएं जांच

भिवानी की क्षय रोग प्रभारी डॉ. सुमन विश्वकर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि टीबी (TB Free) जानलेवा बीमारी नहीं रही। इसका ईलाज पूर्णतया संभव है। जिस भी मरीज को दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, हल्का बुखार रहता हो, भूख में कमी महसूस रहती हो। ऐसे मरीज को टीबी की जांच, बलगम की जांच करवानी चाहिए तथा यह जांच प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होती हैं तथा ईलाज भी नि:शुल्क दिया जाता हैं।

2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य

वर्ष 1982 में डॉ. रॉबर्ट कोच ने ट्यूबरक्लोसिस के बैक्टीरिया की खोज की थी, तब से हर वर्ष 24 मार्च को ट्यूबरक्लोसिस दिवस मनाया जाता है। भिवानी में हरियाणा के बं्राड एंबेसडर डॉ. शिवकांत शर्मा की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने टीबी को लेकर प्रदेश में व्यापक स्तर पर काम किया है। भारत में टीबी के ब्रांड एंबेडकर अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब आधे घंटे में मिलेगी टीबी रिपोर्ट
सीबी नॉट मशीन से 485 मरीजों की जांच

पहले दो महीने तक का भी करना पड़ता था इंतजार

दवा कितनी असरकारक इसकी भी मिल रही रिपोर्ट

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। टीबी मरीजों के लिए सीबी नॉट मशीन मुफीद साबित हो रही है। खासकर जिन्हें टीबी रोग की आशंका होती है, उनके लिए यह मशीन फायदेमंद रही है, क्योंकि अब उन्हें दो माह तक जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ता बल्कि आधे घंटे ही रिपोर्ट मिल जाती है। वहीं मरीज के दो से अढ़ाई हजार रुपए भी बच रहे हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क जांच कर रहा है। विभाग को सैंपल पहले जोधपुर भेजने पड़ते थे, लेकिन अब जिला मुख्यालय पर ही जांच हो रही है।

पहले जोधपुर भेजते थे सैंपल

सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि सीबी नॉट मशीन स्वास्थ्य क्षेत्र में वरदान साबित हुई है। मशीन के द्वारा टीबी का तो पता चलता ही है, साथ ही मरीज को दी जाने वाली दवा के असर का भी पता चल जाता है। पहले सैंपल जोधपुर लैब में भेजा जाता था जिसकी रिपोर्ट आने में ही दो से तीन माह लग जाते, लेकिन अब इस मशीन से आधे घण्टे में रिपोर्ट दी जा रही है।

एक दिन में 15 सैंपलों की होगी जांच

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुंजन खुंगर के मुताबिक मशीन से एक साथ चार मरीजों के सैंपल जांच कर सकते हैं और एक दिन में 15 सैंपल जांचें जा सकते हैं। निजी लैब में यह जांच करवाने पर मरीज को दो से अढ़ाई हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी क्लीनिक में जांच नि:शुल्क की जा रही है। इस मशीन से गंभीर प्रकार की टीबी, एमडीआर, संभावित क्षय रोगियों की जांच की जा रही है, जिसमें स्पुटम नेगेटिव, एचआईवी के मरीज व चाइल्ड केस आदि सभी तरह के संभावित टीबी मरीजों की जांच शामिल है।

लैब संचालकों से ये अपील

पीपीएम समन्वयक गरिमा परिहार के अनुसार सभी बीसीएमओ को पाबंद किया गया है कि वे संभावित टीबी मरीज की जांच जिला टीबी क्लीनिक से करवाएं ताकि सही व समय पर जांच रिपोर्ट दी जा सके। वहीं निजी चिकित्सालयों व लैब संचालकों से अपील की गई है कि वे संभावित टीबी मरीजों की जांच टीबी क्लीनिक से करवाएं।

अब तक 485 मरीजों को जांच की

सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि मशीन गत वर्ष 2016 में स्थापित की गई और इसके बाद से यह लाभ आमजन को मिलने लगा। अब तक सीबीनॉट के जरिए 485 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 96 टीबी मरीज मिले।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।