Iran-US conflict - Sach Kahoon Hindi

IRGC Missile Attack: अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल व ड्रोन से हमला, ईरान ने किया ये बड़ा दावा
तेहरान (एजेंसी)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी हवाई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला किया है। यह कार्रवाई रविवार रात ईरान के लारक द्वीप पर हुए कथित अमेरिका-इजरायल हवाई हमले के जवाब में की गई है।

ईरानी समाचार एजेंसी फार्स ने आईआरजीसी के बयान के हवाले से बताया कि ईरानी सेना ने जॉर्डन में स्थित किंग हुसैन और अल-अजराक अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। बयान के अनुसार, हमले में इन ठिकानों के तकनीकी और रखरखाव से जुड़े ढांचे तथा उन स्थानों को निशाना बनाया गया जहां दुश्मन के लड़ाकू विमान तैनात थे। आईआरजीसी ने दावा किया कि इस हमले से भारी नुकसान हुआ है।

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, "आक्रामकता और अपराध इस्लामी गणराज्य ईरान के होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण को कमजोर करने की दुश्मन की कोशिशों में उसकी हताशा को दूर नहीं कर सकते। हर हमले का जवाब इससे भी अधिक कड़े और विनाशकारी तरीके से दिया जाएगा।"

यह हमला उस अमेरिकी कार्रवाई के बाद हुआ जिसमें अमेरिका ने रविवार को लारक द्वीप पर मौजूद आईआरजीसी के दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया था। लारक द्वीप होर्मुज स्‍ट्रेट के पास स्थित एक रणनीतिक महत्व वाला ईरानी द्वीप है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया।

उन्होंने कहा, "आईआरजीसी के जवानों को होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था।" हॉकिन्स ने कहा था कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर लगातार नजर रखे हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आवाजाही को सुरक्षित रखने के लिए तैयार है। लारक द्वीप, ईरान के बंदर अब्बास तट के पास स्थित एक छोटा द्वीप है। यह केश्म द्वीप के पूर्व और होर्मुज द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

दूसरी ओर, आईआरजीसी ने दावा किया कि रविवार रात हॉर्मोजगान प्रांत के लारक द्वीप पर हुए कथित 'अमेरिका-इजरायल' हमले में कई सैन्यकर्मी और आम नागरिक मारे गए या घायल हुए। आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा गया कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा और 'हमलावर को इसकी सजा मिलेगी।' वहीं, ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने अनौपचारिक रिपोर्टों के हवाले से बताया कि इस कथित अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

Qatar News: ईरानी एयरस्ट्राइक के बाद कतर का बड़ा फैसला, पश्चिम एशिया में बढ़ी तनाव की स्थिति
दोहा। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। 140 ठिकानों को निशाना बनाने के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर हवाई हमले शुरू कर दिए। वर्तमान हालात को देखते हुए कतर ने सभी जहाज मालिकों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक अस्थायी रूप से नौवहन और समुद्री गतिविधियों को रोक दें। कतर के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि यह कदम जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इसमें मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली नावें, मछली पकड़ने वाले जहाज और जेट स्की जैसी सभी समुद्री गतिविधियां शामिल हैं। Qatar News

इससे पहले नौका कतर ने ईरानी हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरा बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इन आक्रामक कार्रवाइयों का जारी रहना एक खतरनाक स्थिति को दर्शाता है, जो तनाव कम करने के प्रयासों को जटिल बनाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता स्थापित करने के उद्देश्य से किए जा रहे राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करेगा।" मंत्रालय ने कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान इन हमलों और उनसे उत्पन्न सभी परिणामों के लिए पूरी तरह कानूनी रूप से जिम्मेदार है। दोहा ने इन हमलों को "संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का खुला उल्लंघन" तथा "अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन" बताया है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश को जवाबी कार्रवाई का अधिकार है, लेकिन साथ ही उसने क्षेत्र में सभी सैन्य आक्रामक कार्रवाइयों को पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा सबसे ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और इसे "गंभीर" श्रेणी में रखा गया है। संस्था ने कहा है, "12 जुलाई, 2026 को ईरान की इस घोषणा के बावजूद कि होर्मुज बंद है, दक्षिणी रास्ता खुला हुआ है और अब इसे दोतरफा ट्रैफिक के लिए बड़ा कर दिया गया है।" Qatar News