England Test Team - Sach Kahoon Hindi

England Cricket News: भारत को हराने के बावजूद मुख्य कोच पद से 'हटाए गए' ब्रेंडन मैकुलम, जानें, क्या रहा कारण?
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया है। हालांकि, मैकुलम सीमित ओवरों के क्रिकेट (वनडे और टी20) में इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। मैकुलम को मई 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। ईसीबी ने रविवार को आधिकारिक बयान में बताया कि मैकुलम का टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में चार साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।उनके कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड टीम टेस्ट इतिहास के सबसे रोमांचक दौर से गुजारा है। मैकुलम, इंग्लैंड पुरुष व्हाइट बॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे। England Cricket News

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि ब्रेंडन ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में नई जान फूंकी, एक ऐसे रोमांचक दौर में, जिसमें कुछ शानदार जीतें देखने को मिलीं। हम इस भूमिका में उनके योगदान के लिए आभारी हैं। अब हमारा मानना है कि टेस्ट टीम में बदलाव का सही समय आ गया है क्योंकि हमारा लक्ष्य अगले साल गर्मियों में होने वाली एशेज सीरीज में जीत हासिल करना है। इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा कि हाल के इतिहास में इंग्लैंड के कुछ सबसे यादगार क्षण ब्रेंडन के कार्यकाल के दौरान घटित हुए हैं। वे टेस्ट टीम को अच्छी तरह से तैयार और महान उपलब्धियां हासिल करने के लिए सक्षम स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद मैकुलम ने कहा कि उन्हें टेस्ट टीम को कोचिंग देने में बहुत मजा आया और उपलब्धियों पर गर्व जताया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कर्मचारियों और साथ देने वाले प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। मैकुलम ने कहा कि "निश्चित रूप से मुझे आगे टेस्ट टीम के साथ नहीं जुड़े रहने का अफसोस है लेकिन मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं। अब मेरा ध्यान व्हाइट बॉल टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने और इंग्लैंड को आगे बढ़ाने में मदद करने पर है।

मैं टेस्ट टीम की सफलता की कामना करता हूं। उस ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभा है और वे वाकई खास लड़के हैं। मैं हमेशा मुस्कुराते हुए उनका समर्थन करता रहूगा और आशा करता हू कि वे खेल को आगे बढ़ाते रहेंगे। मुझे पता है कि वे लोगों को गौरवान्वित करते रहेंगे।" ईसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। England Cricket News