Jammu & Kashmir News - Sach Kahoon Hindi

Jammu & Kashmir: पहलगाम में बादल फटा, हुई भारी तबाही, SSP ने लिया हालात का जायजा
Pahalgam Cloudburst: अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित आवूरा नाले (अवूरा नल्लाह) में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का रविवार को अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमोद अशोक नागपुरे (आईपीएस) ने दौरा कर हालात का जायजा लिया। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम और प्रभावित क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। बादल फटने के कारण आई तेज फ्लैश फ्लड से कई रिहायशी मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। Jammu & Kashmir

दौरे के दौरान एसएसपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने, पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी बनाए रखने तथा जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने के निर्देश दिए।उन्होंने संवेदनशील और जोखिम वाले इलाकों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने लोगों से भी अपील की कि वे सतर्क रहें, संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।अनंतनाग पुलिस ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Jammu & Kashmir