Oil Price - Sach Kahoon Hindi

Oil Price Hike: अमेरिका का ईरान पर 24 घंटे में दूसरी बार हमला, तेल की कीमतों में आया बड़ा उछाल
वॉशिंगटन। ईरानी सेना के होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग करने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू कर दिए, जिससे दोनों देशों के बीच नाजुक सीजफायर और बिगड़ गया। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई संघर्ष की वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी है। दोनों देशों के बीच फिर से एक-दूसरे पर हमले के बाद तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर से रुकावट की आशंका बढ़ गई है। Oil Price Hike

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6:03 बजे ईटी तक यूएस क्रूड फ्यूचर्स 3.4 प्रतिशत बढ़कर 73.87 डॉलर प्रति बैरल हो गए। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 3.5 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 78.67 डॉलर पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ब्रेंट की कीमत थोड़ी ज्यादा, लगभग 79 डॉलर प्रति बैरल बताई। यह युद्ध से पहले की कीमत से लगभग 9 प्रतिशत ज्यादा थी।

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया, "आज शाम 5 बजे ईटी पर, यूएस सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ और हमले शुरू किए गए। सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमला करने से ईरान की क्षमता को कम करना इसका उद्देश्य है। सेंट्रल कमांड की ओर से आगे कहा गया, "कमांडर-इन-चीफ ने ईरानी सेनाओं को जवाबदेह ठहराने के लिए ये हमले करने का निर्देश दिया है।" Oil Price Hike

वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से कहा गया कि 24 घंटों में तीसरी बार अमेरिका की ओर से हमला किया गया। इससे पहले के हमलों में जलमार्ग के आसपास ईरानी मिसाइल और एयर-डिफेंस सिस्टम, छोटी नावें, रडार और हथियारों के स्टोरेज ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अमेरिका के हमलों के बाद ईरानी सेनाओं की ओर से कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी की गई। सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने कहा कि अमेरिकी विमानों ने एक ईरानी क्रूज मिसाइल और एक वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया।

ईरान ने कहा कि जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि जहाज कानूनी रूप से आवाजाही जारी रख सकते हैं। सीएनबीसी के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने कहा, "ईरान का जलडमरूमध्य पर नियंत्रण नहीं है। ट्रैफिक चल रहा है।" मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म विंडवर्ड ने शनिवार को जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नौ जहाजों को ट्रैक किया। जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर ने कहा कि ओमान के जलक्षेत्र से होकर जाने वाला दक्षिणी मार्ग आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए खुला रहा। फिर भी, इसने नाविकों को "बहुत ज्यादा सावधानी" बरतने की सलाह दी।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने मैरीटाइम डेटा कंपनी का हवाला देते हुए बताया कि युद्ध से पहले हर दिन 130 से ज्यादा जहाज हॉर्मुज का इस्तेमाल करते थे, लेकिन गुरुवार को केवल 22 जहाज ही यहां से गुजरे। डेटा कंपनी की मिडिल ईस्ट रिसर्च हेड, अमेना बक्र ने अखबार को बताया, "वह भरोसा बहुत तेजी से खत्म हो गया। हम फिर से वहीं पहुंच गए हैं, जहां से शुरू किया था।" फॉक्स न्यूज की ओर से जानकारी दी गई कि अमेरिका ने रात भर चले हमले में ईरान के लगभग 140 ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। कुवैत ने कहा कि हमलों में तीन बॉर्डर पोस्ट और समुद्र में बने एक ऑयल प्लेटफॉर्म को नुकसान पहुंचा, जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया। Oil Price Hike