Thailand Fire - Sach Kahoon Hindi

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भयानक आग से भयंकर तबाही, अब तक 27 की मौत
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक। थाईलैंड के बैंकॉक के चतुचक जिले में लाट फ्राओ रोड के पास एक पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। थाईलैंड मीडिया ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:57 बजे लगी और बाद में बुझा दी गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल सोमवार सुबह 1:44 बजे मौके पर पहुंचे और कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में सांस लेने से हुई। Bangkok News

आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। इस बीच, बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने सोमवार को जानकारी दी कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में लगी जानलेवा आग में घायल 63 लोगों में से 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। चैडचार्ट ने आग लगने की जगह का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मीडिया से बताया कि इमरजेंसी कॉल मिलने के तुरंत बाद फायरफाइटर्स मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पब के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी।

चैडचार्ट ने कहा कि 27 पीड़ितों में से सिर्फ छह की ही अभी तक आधिकारिक पहचान हो पाई है। सबसे जरूरी बात मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव दल को मौके पर कई मोबाइल फोन मिले। कई फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के कॉल आते रहे, जिनका बचाव दल ने जवाब दिया और पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिवारों को बताने में मदद के लिए उन्हें रिकॉर्ड किया। Bangkok News

घटना में जो लोग जिंदा बचे, उन्होंने आग के कारण के बारे में स्थानीय मीडिया को बताया कि सबसे पहले मंच के पास एक सर्किट ब्रेकर से घना धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद बिजली चली गई और एक धमाका हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। चैडचार्ट ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि पब की छत आग से पूरी तरह तबाह हो गई थी, जबकि ज्यादातर प्लास्टिक की कुर्सियां ​​काफी हद तक सही-सलामत थीं। इससे पता चलता है कि तेजी से फैलने वाला जहरीला धुआं मौतों का एक बड़ा कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने के बाद कई पीड़ित शायद भटक गए होंगे और इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं पहुंच पाए होंगे।

थाई मीडिया ने बताया कि इस जगह को लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस वाले रेस्टोरेंट के तौर पर लाइसेंस मिला हुआ था और इसमें दो इमरजेंसी एग्जिट थे। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने पर क्या कोई एग्जिट बंद था। थाई मीडिया ने पहले बताया था कि आग में 27 लोग मारे गए, जिनमें नौ पुरुष और 18 महिलाएं थीं और ज्यादातर पीड़ित पब के टॉयलेट के पास मिले। Bangkok News