Gaurikund - Sach Kahoon Hindi

Uttarakhand News: गौरीकुंड में खाई में गिरा युवक रेस्क्यू, चमोली में युवक की मौत
Gaurikund Incident: रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना की सूचना डायल-112 के जरिए दी गई थी। सूचना मिलने के बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने गौरीकुंड सेक्टर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। Uttarakhand News

मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खोज और बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमें युवक तक पहुंच पाईं और उसे खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि खाई में गिरने से युवक को चोटें लगी थीं। इस कारण से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर इलाके के बड़ासू गांव का रहने वाला है। हालांकि, अभी तक युवक के खाई में गिरने की सही वजह सामने नहीं आई है। इससे पहले, चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश नेगी के रूप में हुई। हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से गोपेश्वर की ओर जा रहा था। इस दौरान पटियालधार पुलिस चौकी के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।