Ration Depot News - Sach Kahoon Hindi

Ration Depots Suspended: खाद्य आपूर्ति विभाग की राशन डिपो पर छापेमारी, तीन राशन डिपो सस्पेंड
Ration Depots Suspended: रेवाड़ी, (हि.स.)। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में लापरवाही सामने आने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राशन डिपो की सप्लाई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Rewari News

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नितेश सिंगला ने गुरुवार को बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर वार्ड नंबर-25, नई आबादी और छिपटवाड़ा क्षेत्र के राशन डिपो की सप्लाई अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राशन डिपो संचालकों पर बरसात में भीगे हुए गेहूं और चीनी को सुखाकर गरीब परिवारों में वितरित करने की तैयारी का आरोप है। मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डिपो पर रखा भीगा हुआ राशन दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खराब हो चुके अनाज को दोबारा सुखाकर बीपीएल परिवारों को देने की तैयारी की जा रही थी। लोगों ने राशन से दुर्गंध आने की शिकायत भी की।

शिकायत के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जांच में सामने आया कि नई आबादी स्थित एक डिपो का राशन अंबेडकर चौपाल में रखा गया था। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से वहां रखे 45 कट्टे गेहूं और 20 कट्टे चीनी भीग गए, जिससे अनाज में सड़न आ गई।

आरोप है कि खराब राशन को नष्ट करने के बजाय सुखाकर स्टॉक में मिलाने की कोशिश की गई। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने जांच कर कार्रवाई की और संबंधित तीनों डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी। अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निगरानी की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। Rewari News