PM Narendra Modi - Sach Kahoon Hindi

Hydrogen Train: सुरक्षा में 5000 जवान तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे पर पैनी नज़र
जींद (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक उद्घाटन को लेकर जींद पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद पहुंचकर इस ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा प्रधानमंत्री प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इस दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। वहीं पीएम के दौरे को लेकर आमजन में भी उत्साह देखा जा रहा है।

हजारों करोड़ की परियोजनाएं समर्पित होंगी

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को विकास की कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं। इनमें सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान वर्चुअली कई अन्य बड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इनमें कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक (लागत करीब 350 करोड़), भिवानी और नारनौल के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन, दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा हिस्सा, अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर तथा कुरुक्षेत्र में बनने वाले आधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से जींद सहित पूरे हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

रेलवे जंक्शन व हुडा ग्राउंड बने पुलिस छावनी

प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया है। जींद रेलवे जंक्शन और हुडा ग्राउंड को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा दल ने पहले ही जींद में डेरा डाल लिया है। दल के सदस्यों ने रेलवे जंक्शन और हुडा ग्राउंड का जायजा लिया तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। आसपास के इलाकों में यातायात को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन क्षेत्रों से दूर रहें। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बुधवार से सेना के हेलीकॉप्टर आसमान से नजर रख रहे हैं।

कांग्रेस के बागी विधायकों को भी आमंत्रण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। जींद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, राजस्व मंत्री विपुल गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कांग्रेस के पांच बागी विधायकों को भी सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की रैली की तैयारियों का जायजा लेते हुए।