Dollar Today - Sach Kahoon Hindi

Indian Currency News अमेरिकी डॉलर कमजोर, भारतीय रुपया मजबूत
नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट पर विराम लगाते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ 96.31 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में घरेलू मुद्रा 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपए में यह तेजी ऐसे समय आया, जब डॉलर इंडेक्स, जो अमेरिकी मुद्रा की छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले स्थिति को दर्शाता है, एक महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। Indian Currency News

डॉलर इंडेक्स 100.7 के आसपास बना हुआ है, लेकिन उम्मीद से अमेरिकी में महंगाई के कमजोर आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा तत्काल ब्याज दर बढ़ाने की संभावना कमजोर पड़ने से, इसमें और आगे गिरावट की संभावन बढ़ गई है।  विश्लेषकों के अनुसार, बाजार ने जुलाई में ब्याज दर बढ़ने की संभावना लगभग खारिज कर दी है। हालांकि, सितंबर की बैठक को लेकर अभी भी स्थिति बराबरी पर बनी हुई है, क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े महंगाई के जोखिमों का आकलन कर रहे हैं।

हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहने से निवेशकों में सतर्कता रही, जिससे रुपए की बढ़त सीमित रही। कमोडिटी बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत बढ़कर 85.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.60 प्रतिशत चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। जापान का निक्केई सूचकांक 4 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया, हांगकांग का हैंग सेंग करीब 2 प्रतिशत गिरा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1 प्रतिशत से अधिक नीचे कारोबार करता दिखा। वहीं, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।