Harjeet Singh Grewal - Sach Kahoon Hindi

Punjab News: हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली लंबे इंतजार के बाद बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Harjeet Singh Grewal Appointed Chairperson: चंडीगढ़, (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को आखिरकार बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। केन्द्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस पद पर रहते हुए उन्हें पूरे देश में कार्य करने का अधिकार होगा। उनका कार्यालय नई दिल्ली में होगा और वे देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों से मिलने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दौरे करेंगे। Punjab News

हरजीत सिंह ग्रेवाल लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन अब तक भाजपा की ओर से उन्हें कोई बड़ा दायित्व नहीं सौंपा गया था। केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावनाएँ भी समाप्त हो गई थीं। अब केन्द्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

हरजीत सिंह ग्रेवाल अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब सरकार में एक बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। किसान आंदोलन के समय वे भाजपा के सबसे सक्रिय नेताओं में शामिल थे। जब देश और विशेषकर पंजाब में भाजपा के प्रति किसानों में भारी नाराजगी थी, तब भी उन्होंने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा और भाजपा का संदेश लोगों तक पहँुचाने का काम किया। इस दौरान उनका कई किसान संगठनों के साथ तीखा विवाद भी हुआ और वे लगातार राजनीतिक बहस का हिस्सा बने रहे।

पिछले काफी समय से उनके किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने की चर्चाएं चल रही थीं। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे वाले दिन उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी गई। उन्हें तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पद केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा रखता है।  Punjab News