health tips Hindi - Sach Kahoon Hindi

मिलावटी सरसों का तेल बन सकता है जानलेवा! एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, जानें कैसे करें पहचान
Adulterated mustard oil:  बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। झारखंड के पलामू जिले के सिक्का गांव में मिलावटी सरसों के तेल के सेवन से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि परिवार जिस सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रहा था, उसमें आर्जिमोन मैक्सिकाना (सत्यानाशी) के तेल की मिलावट थी। रांची की स्टेट फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की रिपोर्ट के अनुसार, इन मौतों की वजह एपिडेमिक ड्रॉप्सी (Epidemic Dropsy) नामक गंभीर बीमारी बनी।

कैसे हुई एक के बाद एक छह लोगों की मौत? Adulterated mustard oil

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मौतों का कारण कोई रहस्यमयी बीमारी नहीं, बल्कि मिलावटी सरसों का तेल था। परिवार में सबसे पहले 19 जून को कुलदीप महतो की मौत हुई। अगले दिन उनकी बेटी बबिता कुमारी का निधन हो गया। इसके बाद बेंगलुरु से घर लौटे अनुज महतो के परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 26 जून को उनकी बहन इंदु कुमारी, 28 जून को पत्नी श्वेता देवी, 29 जून को भाई नकुल महतो और 8 जुलाई को मां लाखो देवी की भी मौत हो गई।

क्यों खतरनाक है आर्जिमोन मिला सरसों का तेल?

आर्जिमोन (सत्यानाशी) के बीज देखने में सरसों के बीज जैसे लगते हैं, इसलिए कई बार तेल में इसकी मिलावट कर दी जाती है। इस तेल में सैन्गुइनरीन (Sanguinarine) नामक जहरीला रसायन होता है, जो शरीर में धीरे-धीरे जहर की तरह असर करता है।

इसके सेवन से:

दिल, लीवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

शरीर में सूजन (एपिडेमिक ड्रॉप्सी) की समस्या हो सकती है।

सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है।

ऐसे करें मिलावटी सरसों के तेल की पहचान

खुशबू पर ध्यान दें: शुद्ध सरसों के तेल की महक तेज होती है और नाक में हल्की झनझनाहट पैदा करती है। अगर गंध बहुत हल्की हो या अजीब लगे तो सावधान हो जाएं।

रंग देखें: असली सरसों का तेल गहरा पीला और थोड़ा गाढ़ा होता है। बहुत ज्यादा साफ, हल्के रंग का या पानी जैसा पतला तेल मिलावटी हो सकता है।

भरोसेमंद ब्रांड या विक्रेता से खरीदें: हमेशा प्रमाणित ब्रांड या विश्वसनीय दुकानदार से ही तेल खरीदें।

संदेह होने पर इस्तेमाल न करें: अगर तेल के रंग, गंध या स्वाद में कोई असामान्यता लगे तो उसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

आजकल बाजार में मिलावटी तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ रही है। इसलिए खरीदारी करते समय गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी आपको और आपके परिवार को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से बचा सकती है।